MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
TRENDING :
Nepal Flood
Nepal Flood Photo Gallery
Nepal Flood Update
Ujjain Karni Sena Clash
Nepal Flood
Toxic Movie Review
Toxic Box Office Collection
Happy Raksha Bandhan Wishes in Hindi
Toxic Vs Dhurandhar 2 Box Office Collection
Ankit Baliyan Murder
Awarapan 2 Box Office Collection
Delhi Model Murder
Nepal Flood Vulnerability
Top 10 Morning News
Delhi Weather Update
Aaj Ka Rashifal
Bihar & Jharkhand Weather
  • Home
  • Entertainment
  • Bollywood
  • वो सबसे महंगी फिल्म, जो ऐसी डिजास्टर हुई कि मेकर्स की प्रॉपर्टी तक बिक गई

वो सबसे महंगी फिल्म, जो ऐसी डिजास्टर हुई कि मेकर्स की प्रॉपर्टी तक बिक गई

बॉलीवुड की सबसे महंगी फिल्मों में से एक 'रूप की रानी चोरों का राजा' के फ्लॉप होने के पीछे क्या राज़ था? जानिए अनिल कपूर, श्रीदेवी और जैकी श्रॉफ स्टारर इस फिल्म से जुड़ी कुछ अनसुनी बातें।

3 Min read
Author : Gagan Gurjar
| Updated : Apr 16 2025, 02:30 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
19
Image Credit : Social Media

अनिल कपूर, श्रीदेवी और जैकी श्रॉफ जैसे कलाकारों से सजी फिल्म 'रूप की रानी चोरों का राजा' की रिलीज को 32 साल हो गए हैं। यह फिल्म 16 अप्रैल 1993 को रिलीज हुई थी, जिसका निर्देशन सतीश कौशिक ने किया था। यह उस ज़माने की सबसे महंगी फिल्म थी। जानिए फिल्म से जुड़ी डिटेल...

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
29
Image Credit : Social Media

'रूप की रानी चोरों का राजा' का निर्देशन पहले 'मिस्टर इंडिया' फेम शेखर कपूर कर रहे थे। कथिततौर पर उन्होंने बीच में ही यह फिल्म छोड़ दी थी। क्योंकि उन्हें लगा कि इस फिल्म की कहानी में आत्मा की कमी है। उनके बाद सतीश कौशिक ने फिल्म के डायरेक्शन का जिम्मा संभाला, जो इससे पहले तक शेखर कपूर को असिस्ट कर रहे थे।

Related Articles

Related image1
गोविंदा ने रिजेक्ट की ये 5 हिट फ़िल्में, कोई सनी देओल तो कोई अनिल कपूर को मिली
Related image2
वो फ्लॉप फिल्म, जिसकी रीमेक ने 32 साल पहले चमकाई थी शाहरुख़ खान की किस्मत
39
Image Credit : Social Media

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक़, 'रूप की रानी चोरों का राजा' का निर्माण तकरीबन 9-10 करोड़ रुपए में हुआ था। इस तगड़े बजट ने इसे उस वक्त की सबसे महंगी फिल्म बना दिया था। कहा जाता है कि इस फिल्म में फंडिंग करने के लिए उस वक्त अनिल कपूर ने दनादन कई फ़िल्में साइन की थीं।

49
Image Credit : Social Media

जब 'रूप की रानी चोरों का राजा' रिलीज हुई तो यह बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी। कहा जाता है कि दर्शक इस फिल्म से कनेक्ट नहीं हो पाए थे। इसके चलते वे फिल्म देखने नहीं पहुंचे और इसे तगड़ा घाटा उठाना पड़ा। प्रोड्यूसर बोनी कपूर के बेटे अर्जुन कपूर ने एक बातचीत में बताया था कि उनके पिता कर्ज में डूब गए थे और इससे उबरने में उन्हें चार साल का वक्त लगा था। कहा जाता है कि बोनी के बैंक अकाउंट खाली हो चुके थे और उन्हें कर्ज चुकाने के लिए अपनी प्रॉपर्टीज बेचनी पड़ी थीं।

59
Image Credit : Social Media

गलाता इंडिया से एक बातचीत में बोनी कपूर ने बताया था कि 'रूप की रानी चोरों का राजा' के बाद उनकी अगली फिल्म 'प्रेम' भी फ्लॉप हो गई थी, जिसके हीरो उनके छोटे भाई संजय कपूर थे। दोनों फिल्मों की विफलता ने उन्हें 12 करोड़ रुपए के कर्ज में धकेल दिया था।

69
Image Credit : Social Media

बात 'रूप की रानी चोरों का राजा' की करें तो इसके राइटर जावेद अख्तर थे और उन्होंने रिलीज से पहले यह कहा था कि अगर फिल्म फ्लॉप हुई तो वे उसकी जिम्मेदारी लेंगे। मीडिया के लोगों ने जावेद अख्तर को फिल्म के फ्लॉप होने की वजह माना था। उनका मानना था कि अख्तर ने घटिया स्क्रिप्ट लिखी थी।

79
Image Credit : Social Media

फिल्म के फ्लॉप होने के लिए अनिल कपूर ने खुद को जिम्मेदार माना था। क्योंकि उन्होंने 'मिस्टर इंडिया' के बाद इस फिल्म के लिए हां कहा और इसे थिएटर्स तक पहुंचने में 6 साल का लंबा वक्त लग गया था। फिल्म के फ्लॉप होने की सबसे बड़ी वजह यह भी थी कि इसे उस वक्त की हिट जोड़ी अनिल कपूर और जैकी श्रॉफ की फिल्म बताकर प्रमोट किया गया। लेकिन जैकी की भूमिका इसमें गेस्ट अपीयरेंस जैसी थी, जिससे दर्शकों को धोखे जैसा महसूस हुआ।

89
Image Credit : Social Media

अनिल कपूर ने फिल्म के प्रीमियर के दौरान ही मुस्कराते हुए अमिताभ बच्चन और सुभाष घई से कहा था कि यह फ्लॉप होगी। हालांकि, घई ने उन्हें अपनी फिल्मों 'हीरो' और 'कर्मा' का उदाहरण देते हुए तसल्ली रखने की सलाह दी थी और कहा था कि बड़ी फिल्मों को शुरुआत में निगेटिव रिस्पॉन्स ही मिलता है।

99
Image Credit : Social Media

फिल्म की रिलीज के 25 साल बाद 2018 डायरेक्टर सतोष कौशिक ने प्रोड्यूसर बोनी कपूर से सार्वजनिक रूप से माफ़ी मांगी थी और कहा था कि उन्होंने 'रूप की रानी चोरों का राजा' को बेहद घटिया तरीके से बनाया था।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

About the Author

GG
Gagan Gurjar
गगन गुर्जर। पत्रकारिता क्षेत्र में सितंबर 2010 से कार्यरत हैं, 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मई 2022 से Asianet News Hindi में ये कार्यरत हैं। यहां पर डिप्टी न्यूज एडिटर के तौर पर एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रहे हैं। उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में M.Sc और मीडिया स्टडीज में M.Phil किया है। मनोरंजन जगत से जुड़े मुद्दों और समसामयिक विषयों पर लिखने में रुचि। उनसे gagan.gurjar@asianetnews.in संपर्क किया जा सकता है।
अनिल कपूर
बॉलीवुड समाचार
हिंदी में बॉलीवुड समाचार
मनोरंजन समाचार
हिंदी में मनोरंजन समाचार
नवीनतम मनोरंजन समाचार

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
‘अल्फा’ की OTT रिलीज का हुआ ऐलान, जानें कहां और कब आएगी आलिया भट्ट की स्पाई फिल्म
Recommended image2
Awarapan 2 Collection Day 13: 'टॉक्सिक' के आते ही बुरा हुआ 'आवारापन 2' का हाल, इतने लाख पर सिमटी
Recommended image3
यश की ‘टॉक्सिक’ ने पहले दिन मचाया तहलका, फिर भी इस मामले में ‘धुरंधर 2’ से रह गई पीछे
Recommended image4
'बाबा रामदेव मेरे बेडरूम में...', योग गुरु के जवानी वाले कमेंट पर जमकर भड़कीं कंगना रनौत
Recommended image5
रक्षाबंधन पर भाई-बहन के साथ OTT पर देखें ये 7 फिल्में, इमोशन और प्यार से भर जाएगा दिल
Related Stories
Recommended image1
गोविंदा ने रिजेक्ट की ये 5 हिट फ़िल्में, कोई सनी देओल तो कोई अनिल कपूर को मिली
Recommended image2
वो फ्लॉप फिल्म, जिसकी रीमेक ने 32 साल पहले चमकाई थी शाहरुख़ खान की किस्मत
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved