Salman Khan Birthday. सलमान खान 58 साल के हो गए हैं। उन्होंने देर रात भांजी आयत के साथ अपना जन्मदिन मनाया। इस मौके पर परिवारवालें और खास दोस्त मौजूद थे। बता दें कि सलमान जन्मदिन मानने दिल्ली से मुंबई लौटे थे।

एंटरटेनमेंट डेस्क. बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) 58 साल के हो गए हैं। सलमान हर साल अपना जन्मदिन सादगी से मनाते हैं। इस बार भी उन्होंने कुछ ऐसा ही किया। देर रात सलमान दिल्ली से मुंबई लौटे और उन्होंने परिवारवालों और खास दोस्तों के साथ बर्थडे सेलिब्रेट किया। आपको बता दें कि सलमान के जन्मदिन वाले दिन ही उनकी भांजी आयत का भी बर्थडे होता है। इसलिए मामा-भांजी दोनों ने मिलकर केक कट किया और बर्थडे सेलिब्रेट किया। इस मौके पर अरबाज खान, अर्पिता खान शर्मा, हेलन, अलवीर खान, सोहल खान, यूलिया वंतूर सहित अन्य फैमिली मेंबर्स मौजूद थे। वहीं, बॉबी देओल इस मौके पर खासतौर पर नजर आए। उन्होंने भाईजान को किस कर बधाई दी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

View post on Instagram

मामा सलमान खान ने भांजी संग केक काटा

आपको बता दें कि सलमान खान किसी काम से दिल्ली गए थे। हालांकि, वे अपना जन्मदिन मनाने देर रात मुंबई लौट आए थे। इसके बाद उन्होंने भांजी आयत के साथ मिलकर बर्थडे केक काटा। आयत ने जहां पिंक मल्टी कलर केक कट किया वहीं, सलमान ने ब्लैक-ब्लू कलर का केक कट किया। इस दौरान सलमान काली टी-शर्ट और जीन्स में नजर आए। बर्थ सेलिब्रेशन का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। फैन्स सलमान को जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं।

सलमान खान का वर्कफ्रंट

बात सलमान खान के वर्कफ्रंट की करें तो वे आखिरी बार फिल्म टाइगर 3 में नजर आए थे। हालांकि, फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर वो कमाल नहीं दिखाया जिसकी उम्मीद की गई थी। टाइगर 3 में सलमान के साथ कैटरीना कैफ और इमरान हाशमी लीड रोल में थे। फिल्म को मनीष शर्मा ने डायरेक्ट किया था। इसके अलावा कहा जा रहा है कि सलमान अपने जन्मदिन पर अपनी अपकमिंग फिल्मों और नए प्रोजेक्ट्स की घोषणा कर सकते हैं। वैसे, उन्होंने करन जौहर की एक फिल्म साइन की है। वहीं, वे सूरज बड़जात्या की फिल्म प्रेम की शादी में भी नजर आ सकते हैं।

ये भी पढ़ें...

किस्सा: कौन है जिसने सलमान खान के हाथ-पैर बांधकर फेंक दिया था कुएं में

5 साल में सलमान खान ने 9 मूवी पर लगाए करोड़ों, जाने घाटा हुआ या मुनाफा