एक्टर शरद कपूर पर 32 वर्षीय महिला ने यौन शोषण का आरोप लगाया है। मुंबई पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना एक्टर के खार स्थित घर की बताई जा रही है।

एंटरटेनमेंट डेस्क. 2014 में रिलीज हुई सलमान खान स्टारर 'जय हो' में इंस्पेक्टर सिद्दीकी के रोल में दिखे एक्टर शरद कपूर पर एक महिला के सेक्शुअल हैरेसमेंट का आरोप लगा है। 32 साल की एक महिला में मुंबई पुलिस में शरद कपूर के खिलाफ शिकायत की है, जिसके बाद पुलिस ने केस फाइल कर मामले की जांच शुरू कर दी है। शनिवार को मुंबई पुलिस ने इस बात की पुष्टि की और केस के बारे में विस्तार से बताया। बताया जा रहा है कि यह घटना शरद कपूर के घर की है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

शरद कपूर पर महिला ने लगाया सेक्शुअल हैरेसमेंट का आरोप 

पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को अपने बयान में बताया कि यह घटना इसी हफ्ते की है। महिला ने अपनी शिकायत में दावा किया है कि शरद कपूर ने एक फिल्म प्रोजेक्ट पर चर्चा करने के बहाने से उसे खार स्थित अपने घर पर बुलाया था। जब वह वहां पहुंची तो शरद ने उसे अपने बेडरूम में आने को कहा और अनुचित व्यवहार करने के साथ-साथ जबरदस्ती छुआ भी। इतना ही नहीं, महिला ने यह दावा भी किया है कि मुलाक़ात के बाद शरद ने उसे व्हाट्सऐप पर कुछ मैसेज किए, जिनमें आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया गया।

शरद कपूर के खिलाफ इन धाराओं के तहत केस दर्ज

महिला की शिकायत पर गौर करते हुए पुलिस ने शरद के खिलाफ IPC के सेक्शन 354 (किसी महिला की पवित्रता को ठेस पहुंचाने के इरादे से आपराधिक कृत्य), 354 A (सेक्शुअल हैरेसमेंट) और 509 (शब्दों या इशारों के जरिए किसी महिला की पवित्रता को देस पहुंचाना) के तहत केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल इस मामले में जांच की जा रही है।

कौन हैं शरद कपूर, जिन पर लगा सेक्शुअल हैरेसमेंट का आरोप?

48 साल के शरद कपूर बॉलीवुड का जाना-पहचाना चेहरा हैं। वे एक्टर के तौर पर शाहरुख़ खान के साथ 'जोश', जैकी श्रॉफ के साथ 'हद', सनी देओल, सुनील शेट्टी, अक्षय कुमार और अरमान कोहली जैसे सितारों से सजी 'जानी दुश्मन : एक अनोखी कहानी' सलमान खान के साथ 'ये है जलवा', 'जय हो' और अजय देवगन के साथ 'LOC : कारगिल' जैसी फिल्मों में नज़र आ चुके हैं। वे कई फिल्मों में बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर भी काम कर चुके हैं।

और पढ़ें…

8 साल में 15 सुपरहिट, कौन है यह हीरोइन, जो बनी HIT मशीन!

देश की 9 सबसे सस्ती फ़िल्में, बजट 1.5 करोड़ से 7 करोड़ तक, कमाई कई गुना!