सनी देओल ने 'जट्ट' की रिलीज पर देसी अंदाज में जश्न मनाया। उन्होंने पराठे और लस्सी के साथ फिल्म की सफलता का आनंद लिया, वीडियो वायरल!

Salman Khan Sunny Deol Share Jaat Song Clip : सलमान खान और धर्मेंद्र की फैमिली के बीच बहुत शानदार बांडिंग है। दोनों फैमिली के बीच दोस्ताना संबंध हैं। सनी देओल अब अपनी मास-एक्शन फिल्म जाट की रिलीज को एंजॉय कर रहे हैं। इस बीच सिकंदर स्टार ने अपने इंस्टाग्राम पर एक खास पोस्ट शेयर करके देओल को सरप्राइज गिफ्ट दिया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

सिकंदर ने सनी देओल को दी शुभकामनाएं

10 अप्रैल को जाट की रिलीज के साथ सलमान खान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर सनी देओल का एक वीडियो रील शेयर किया। जाट के थीम सॉन्ग को मिल रहे प्यार के लिए उन्होंने फैंस के प्रति अपना आभार जताया है। सलमान खान ने लिखा, "#जाट" इसके बाद एक फ्लेक्सिंग बाइसेप इमोजी …सिकंदर ने इसे सनी पाजी को को टैग किया।

सनी देओल ने शेयर किया जबरदस्त डांस वीडियो

 गुरुवार 10 अप्रैल को सनी देओल की धांसू एक्शन मूवी जाट रिलीज हो गई है। दर्शकों का इसे पॉजिटिव रिस्पांस मिला है। इस बीच सनी देओल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पर निजी जेट के अंदर से एक वीडियो पोस्ट किया। गदर एक्टर इसमें बहेद एक्साइटेड होकर बैठे-बैठे जाट के गाने पर डांस कर रहे हैं। इस दौरान वे अपना फेवरेट फूड का भी आनंद ले रहे हैं।

इंस्टा पर शेयर इस वीडियो में सनी देओल पंजाब के ज्यादातर घरों के ट्रेडीशनल फूड का आनंद ले रहे हैं। ये उनका इस भोजन के प्रति प्यार को भी दर्शा रहा है। जाट के थीम गीत पर थिरकते हुए सनी परांठे, दही और लस्सी का आनंद ले रहे हैं। उन्हें एक हाथ में परांठा पकड़े हुए भी देखा गया, जबकि वे जाट की बीट के साथ कदम मिलाते हुए दिखाई दिए।

सनी देओल ने अपनी इस पोस्ट पर कैप्शन दिया है, "अपना स्टाइल है देसी परांठे, दही और लस्सी #JaatThemeSong #Jaat IN CINEMAS TOMORROW !" को इतना प्यार दिखाने के लिए आप सभी का थैंक्स।

View post on Instagram

प्रीति जिंटा ने दी सनी को बधाई

देओल द्वारा शेयर किए गए वीडियो पर उनकी लाहौर 1947 की को- एक्ट्रेस प्रीति जिंटा ने भी रिएक्ट किया है। जाट के लिए उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं दीं। प्रीति ने लिखा, "JAAT के लिए शुभकामनाएं, इसे देखने के लिए इंतजार नहीं कर सकती," इसके साथ रेड हार्ट इमोजी भी शेयर की है।