MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Entertainment
  • Bollywood
  • 'आसपास इतनी बंदूकें देख डर लगता है', जान से मारने की धमकियों पर पहली बार बोले सलमान खान

'आसपास इतनी बंदूकें देख डर लगता है', जान से मारने की धमकियों पर पहली बार बोले सलमान खान

एंटरटेनमेंट डेस्क. सलमान खान (Salman Khan) पिछले कुछ समय से लगातार जान से मारने की धमकियों से जूझ रहे हैं। लॉरेंस बिश्नोई गैंग की ओर से मिल रहीं इन धमकियों को लेकर ना केवल खुद सलमान, उनके पैरेंट्स, बल्कि उनके फैन्स भी चिंतित हैं।

3 Min read
Author : Gagan Gurjar
| Updated : Apr 30 2023, 02:47 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
19
Image Credit : Getty

अब सलमान ने इन धमकियों और इनके चलते मिली सुरक्षा पर रिएक्शन दिया है। उनका कहना है कि अपने आसपास इतने बंदूकें देखकर उन्हें डर लगता है।

29
Image Credit : Getty

दरअसल, सलमान खान हाल ही में रजत शर्मा के शो 'आप की अदालत' में पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने माना कि असुरक्षित रहने से अच्छा है कि सुरक्षा में रहें। सलमान ने यह भी बताया कि इन दिनों माहौल ऐसा है कि वे अकेले सड़क पर साइकिल चलाने भी नहीं निकल सकते। उन्होंने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की ओर से मिली धमकियों को सीरियस बताया।

39
Image Credit : Getty

सलमान ने कहा, "अब यह भी संभव नहीं है कि मैं सड़क पर साइकिल चलाने निकल पाऊं या कहीं भी अकेला जा पाऊं। और इन सबसे बढ़कर मेरे साथ बड़ी दिक्कत यह है कि जब मैं ट्रेफिक में होता हूं तो मेरे आसपास ढेर सारी सिक्योरिटी होती है, ढेर सारे वाहन होते हैं, जिनकी वजह से दूसरे लोगों को असुविधा होती है। वे मुझे और मेरे गरीब फैन्स को घूरते हैं। धमकी गंभीर है, इसलिए यह सुरक्षा मिली है।"

49
Image Credit : Getty

सलमान खान ने आगे कहा, "मैंने वही किया, जो मुझे कहा गया। 'किसी का भाई किसी की जान' में एक डायलॉग है 'उन्हें 100 बार लकी बनना है, मुझे एक बार लकी बनना है।' इसलिए मैं ज्यादा सावधान हूं।"

59
Image Credit : Getty

सलमान खान ने इस दौरान यह भी कहा कि वे इस बात में यकीन रखते हैं कि जब जो होना, तब वो होगा, चाहे कुछ भी कर लो। लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि आजाद होकर घूमने लगो। बकौल सलमान, "मैं कहीं भी जाता हूं, पूरी सुरक्षा में जाता हूं। मैं जानता हूं कि जो होना है, वह होकर रहेगा, इससे फर्क नहीं कि आप क्या करते हैं।"

69
Image Credit : Getty

सलमान ने आगे भगवान की ओर इशारा करते हुए कहा, "मेरा मानना है कि वह है। ऐसा नहीं है कि मैं आजाद होकर घूमने लगूंगा। अब मेरे पास कई शेरा (सलमान खान का बॉडीगार्ड) हैं, मेरे साथ इतनी बंदूकें चल रही हैं कि इन दिनों मैं खुद भी डरा हुआ हूं।"

79
Image Credit : Getty

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई लंबे समय से सलमान खान पर निगाह गड़ाए हुए है। हाल ही में खुद को लॉरेंस का साथी बताने वाले रॉकी भाई नाम के एक शख्स ने सलमान खान को धमकी दी थी कि वह उन्हें 30 अप्रैल तक जान से मार देगा।यह शख्स राजस्थान के जोधपुर का रहने वाला है।

89
Image Credit : Getty

इसी तरह शाहपुर , राजस्थान के 16 साल के एक शख्स ने भी कॉल कर सलमान को धमकाया था।सलमान खान के ऑफिस में भी धमकी भरे मेल आए। गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई तो यह तक कह चुका है कि उसकी जिंदगी का मकसद सलमान खान की हत्या है।

99
Image Credit : Getty

वर्क फ्रंट की बात करें तो सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' 21 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है, जिसने बॉक्स ऑफिस पर अब तक लगभग 95.80 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है। सलमान की अगली फिल्म 'टाइगर 3' है, जो 10 नवम्बर को सिनेमाघरों में आएगी।

और पढ़ें…

बिना शादी किए पापा बनना चाहते थे सलमान खान, इस कारण अधूरी रही ख्वाहिश

जब संजय दत्त की गर्लफ्रेंड से जुड़ने लगा था ऋषि कपूर का नाम,मचा था बवाल

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

About the Author

GG
Gagan Gurjar
गगन गुर्जर। पत्रकारिता क्षेत्र में सितंबर 2010 से कार्यरत हैं, 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मई 2022 से Asianet News Hindi में ये कार्यरत हैं। यहां पर डिप्टी न्यूज एडिटर के तौर पर एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रहे हैं। उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में M.Sc और मीडिया स्टडीज में M.Phil किया है। मनोरंजन जगत से जुड़े मुद्दों और समसामयिक विषयों पर लिखने में रुचि। उनसे gagan.gurjar@asianetnews.in संपर्क किया जा सकता है।
सलमान खान

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Ikka Teaser: रहमान डकैत से मिले तारा सिंह, 29 साल बाद सनी-अक्षय को साथ देख लोग यूं ले रहे मजे
Recommended image2
Border 2 Collection Day 12: सनी देओल की दहाड़ का निकला दम, कमाई उड़ाएगी होश
Recommended image3
Dhurandhar 2: टीजर रिलीज होते ही मुश्किल में फंसी रणवीर की फिल्म, आखिर क्या हुआ बवाल?
Recommended image4
Sunny Leone: ड्रेस ने भरी महफिल सनी लियोनी को किया अनकम्फर्टेबल, फिर काम आई पति की समझदारी
Recommended image5
Dhurandhar 2 OTT Release Update: रणवीर सिंह की धुरंधर 2 कब-किस ओटीटी पर होगी रिलीज, पढ़ें डिटेल
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved