वो 8 साल और 6 फिल्में, जिन्होंने बदल दी Sanjay Dutt की तकदीर
90 के दशक में संजय दत्त ने बॉलीवुड पर राज किया! 'सड़क' से 'जोड़ी नंबर 1' तक, जानिए उनकी सुपरहिट फिल्मों का सफर। एक्शन, रोमांस और कॉमेडी का तड़का, क्या था उनके स्टारडम का राज़?

ये साल रहा संजय दत्त के लिए लकी
बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त ने साल 1981 में आई फिल्म रॉकी से अपने करियर की शुरुआत की थी। हालांकि, साल 1991 से लेकर 2001 उनके लिए काफी लकी साबित हुआ। इस दौरान उन्होंने ऐसी 6 सुपरिहट फिल्में दी, जिससे लोग उनके दीवाने हो गए।
सड़क
साल 1991 में आई फिल्म सड़क एक रोमांटिक एक्शन थ्रिलर फिल्म थी। इसमें संजय दत्त के साथ पूजा भट्ट भी लीड रोल में थीं। जानकारी के मुताबिक यह फिल्म उस साल की छठी सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म थी।
साजन
साल 1991 में आई फिल्म साजन एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म थी। यह फिल्म रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर छा गई थी। इस फिल्म में संजय दत्त के साथ माधुरी दीक्षित और सलमान खान लीड रोल में थे।
खलनायक
साल 1993 में आई फिल्म खलनायक एक एक्शन क्राइम फिल्म थी। यह फिल्म उस साल सबसे ज्यादा कमाने वाली दूसरी फिल्म थी। इस फिल्म में संजय दत्त पहली बार खलनायक के रोल में नजर आए थे। वहीं उनके साथ माधुरी दीक्षित और जैकी श्रॉफ लीड रोल में थे।
वास्तव
साल 1999 में आई फिल्म वास्तव एक एक्शन फिल्म थी। इस फिल्म को लोगों ने खूब पसंद किया था। इसमें संजय दत्त के साथ नम्रता शिरोडकर, मोहनीश बहल, परेश रावल, रीमा लागू और शिवाजी साटम लीड रोल में थे।
हसीना मान जाएगी
साल 1999 में आई फिल्म हसीना मान एक कॉमेडी फिल्म थी। इसने उस साल खूब कमाई की थी। इस फिल्म में संजय दत्त के साथ गोविंदा, करिश्मा कपूर और पूजा बत्रा लीड रोल में थे।
जोड़ी नंबर 1
साल 2001 में आई फिल्म जोड़ी नंबर 1 एक कॉमेडी फिल्म थी। इसमें संजय दत्त और गोविंदा की जोड़ी ने बॉक्स ऑफिस धमाका मचा दिया था। यह उस साल सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म बन गई थी।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

