- Home
- Entertainment
- Bollywood
- Raksha Bandhan पर देखें भाई-बहन के अटूट प्यार पर बनीं बॉलीवुड की यह 6 फिल्में
Raksha Bandhan पर देखें भाई-बहन के अटूट प्यार पर बनीं बॉलीवुड की यह 6 फिल्में
30 अगस्त 2023 को रक्षाबंधन का त्यौहार मनाया जाएगा। देशभर में धूम-धाम से इस त्यौहार को मनाया जाता है। इस मौके पर आप बॉलीवुड इंडस्ट्री की कई फिल्मों का लुफ्त उठा सकते हैं, जो भाई-बहन के रिश्ते पर आधारित होती हैं। आइए जानते हैं इन फिल्मों के बारे में..

रक्षाबंधन
अक्षय कुमार की फिल्म 'रक्षाबंधन' की कहानी भी भाई बहन के प्यार पर बेस्ड है। इस फिल्म की कहानी हर किसी का दिल छू जाएगी। आप इस राखी के त्यौहार पर ये फिल्म घर पर देख सकते हैं।
दिल धड़कने दो
फिल्म 'दिल धड़कने दो' की कहानी मॉर्डन फैमिली और इसकी प्रॉब्लम पर आधारित है। इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा और रणवीर सिंह के भाई-बहन के रिश्ते को दिखाया है। इसमें दोनों एक-दूसरे को हर मौके पर सपोर्ट करते हैं और मुश्किल वक्त पर एक साथ खड़े रहते हैं।
सरबजीत
फिल्म 'सरबजीत' रियल लाइफ स्टोरी पर बेस्ड है। इस फिल्म में रणदीप हुड्डा और ऐश्वर्या राय बच्चन ने भाई-बहन का रोल निभाया है। वहीं इस खूबसूरत जोड़ी को फैंस ने भी खूब पसंद किया है।
हम साथ साथ हैं
राजश्री प्रोडक्शन तले बनी 'हम साथ साथ हैं' 1999 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में मोहनीश बहल, सलमान खान, सैफ अली खान और नीलम ने भाई-बहन की भूमिका निभाई थी। इसमें परिवार के बीच आपसी प्रेम का खूबसूरत ताना-बाना दिखाया गया है, जिसे ऑडियंस ने खूब पसंद किया था।
बंधन
सलमान खान, जैकी श्रॉफ और रंभा स्टारर फिल्म 'बंधन' की कहानी भाई-बहन के रिश्ते पर बेस्ड है। इस फिल्म में सलमान खान ने भाई का किरदार निभाया था और उन्हें इस रोल के लिए काफी पसंद भी किया गया।
माय ब्रदर निखिल
फिल्म 'माय ब्रदर निखिल' एक ऐसी कहानी है, जिसमें बहन एड्स से पीड़ित होती है और वो अपने भाई के लिए सरकार से भी टकरा जाती है। यह फिल्म 2005 में रिलीज हुई थी।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।