अक्षय कुमार को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। कहा जा रहा है कि वो कोविड पॉजिटिव हो गए हैं और इस वजह से उन्होंने खुद को आइसोलेट कर दिया है।

एंटरटेनमेंट डेस्क. बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार काफी चर्चा में हैं। दरअसल 12 जुलाई को उनकी फिल्म 'सरफिरा' रिलीज हुई है, जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं। वहीं अब एक बड़ी खबर आ रही है कि अक्षय की काफी ज्यादा तबियत खराब हो गई है और वो कोविड पॉजिटिव हो गए हैं। वहीं इसी वजह से वो आइसोलेट हो गए हैं और अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में भी शामिल नहीं होंगे।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

अक्षय कुमार को ऐसे हुआ कोविड

अक्षय से जुड़े एक करीबी सूत्र ने इस बारे में बात करते हुए कहा, 'अक्षय कुमार जोरों-शोरों से अपनी हालिया रिलीज हुई फिल्म सरफिरा का प्रमोशन कर रहे थे। इस दौरान उनकी तबीयत खराब हो गई। फिर जब उन्हें पता चला कि उनकी प्रमोशन टीम के कुछ क्रू मेंबर्स कोविड पॉजिटिव निकले हैं। तब उन्होंने खुद का टेस्ट कराने का फैसला लिया। फिर अक्षय 12 जुलाई को कोविड पॉजिटिव आ गए। ऐसे में वो अनंत और राधिका की शादी में शामिल नहीं हो पाएंगे, जिसके लिए अनंत उन्हें पर्सनली इनवाइट करने पहुंचे थे। यह दुखद है, लेकिन अक्षय एक जिम्मेदार व्यक्ति हैं। ऐसे में उन्होंने तुरंत खुद को सबसे आइसोलेट कर लिया।'

फैंस कर रहे अक्षय के स्वस्थ होने की कामना

अब इस खबर को सुनने के बाद अक्षय कुमार के फैंस उनके जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं। आपको बता दें अक्षय कुमार और राधिका मदान स्टारर फिल्म 'सरफिरा' 12 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। इस फिल्म को सभी से पॉजिटिव रिस्पांस मिल रहा है। फिल्म 'सरफिरा' 2020 में आई तमिल फिल्म Soorarai Pottru का हिंदी रीमेक है। अगर यह फिल्म हिट होती है, तो अक्षय को 7 फ्लॉप फिल्मों के बाद एक हिट फिल्म मिलेगी।

और पढ़ें..

Radhika-Anant Wedding: सेहरा-वरमाला-फेरे.. जानें अंबानी की शादी से जुड़ी FULL DETAILS

जानिए Anant Ambani-Radhika Merchant की शादी में 1 गाना गाने के लिए कितने करोड़ वसूल रहे सिंगर REMA