MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Entertainment
  • Bollywood
  • वो डांसर जिसने प्यार में की सारी हदें पार और बदले में मिली बद से बदतर जिंदगी

वो डांसर जिसने प्यार में की सारी हदें पार और बदले में मिली बद से बदतर जिंदगी

एंटरटेनमेंट डेस्क. मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान को गुजरे 4 साल हो गए है। उनका निधन 2020 में हुआ था। वैसे, तो सरोज अपनी प्रोफेशनल काफी दबंग रही लेकिन उनकी पर्सनल लाइफ बद से बदतर रही। सरोज खान की डेथ एनिवर्सरी पर जानते है उनकी जिंदगी से जुड़ी कुछ बातें।

3 Min read
Author : Rakhee Jhawar
| Updated : Jul 03 2024, 04:28 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
18
Image Credit : instagram

सरोज खान की चौथी डेथ एनिवर्सरी

जानीमानी कोरियोग्राफर सरोज खान की 3 जुलाई को चौथी डेथ एनिवर्सरी है। उनका निधन 2020 में मुंबई में हुआ था। सरोज की डेथ एनिवर्सरी पर जानते हैं उनकी जिंदगी से जुड़ी कुछ चौंकाने वाली बातें।

28
Image Credit : instagram

सबसे पॉपुलर कोरियोग्राफर सरोज खान

सरोज खान बॉलीवुड की सबसे पॉपुलर कोरियोग्राफर थी। उन्होंने फिल्मों में एक से बढ़कर एक गानों को कोरियोग्राफ किया। उनके डांस स्टेप्स सबसे अलग और यूनिक हुआ करते थे।

38
Image Credit : instagram

2000 गानों को सरोज खान ने किया कोरियोग्राफ

आपको जानकर हैरानी होगी कि सरोज खान ने अपने 40 साल के करियर में 2000 से ज्यादा गानों को करियोग्राफ किया। उन्होंने माधुरी दीक्षित, श्रीदेवी, ऐश्वर्या राय, करीना कपूर, करिश्मा कपूर, काजोल, शाहरुख खान, सलमान खान सहित कई स्टार्स को अपने इशारों पर नचाया।

48
Image Credit : instagram

सरोज खान का संघर्ष

सरोज खान ने बचपन से ही संघर्ष किया और मरते दम तक स्ट्रगल करती रहीं। परिवार को पालने के लिए सरोज ने महज 3 साल की उम्र में फिल्मों में काम करना शुरू कर दिया था। उन्होंने कुछ फिल्मों में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट काम किया। उनकी पहली फिल्म नजराना थी।

58
Image Credit : instagram

सरोज खान की दर्दभरी जिंदगी

सरोज खान की पर्सनल लाइफ बी टाउन में हमेशा से सुर्खियों में रही। उन्होंने अपने गुरु बी सोहनलाल ने उस वक्त शादी की थी जब वे महज 13 साल की थी और सोहनलाल 43 के थे। हालांकि, ये शादी उन्हें रास नहीं आई। सोहनलाल से शादी कर उनकी जिंदगी बद से बदतर होती चली गई।

68
Image Credit : instagram

सरोज खान को नहीं पता था शादीशुदा था पति

सरोज खान ने एक इंटरव्यू में बताया था कि जब उनकी शादी हुई तो उन्हें नहीं पता था कि पति सोहनलाल पहले से शादीशुदा और 4 बच्चों का बाप है। सरोज 14 की उम्र में मां बनी और पति ने बच्चे को अपना नाम देने से मना कर दिया। फिर दूसरा बच्चा हुआ तो उसकी 8 महीने में मौत हो गई। इसके बाद सरोज ने पति से दूरी बना दी। हालांकि, कुछ साल बाद वे पति के पास लौट आई और फिर एक बेटी को जन्म दिया। सरोज की किस्मत बहुत खराब रही, उन्हें किसी का साथ नहीं मिला। अपने बच्चों की परवरिश उन्होंने अकेले की।

78
Image Credit : instagram

सरोज खान ने की दूसरी शादी

अकेले कमाना और बच्चों की परवरिश करने के साथ सरोज खान को लाइफ में काफी कुछ झेलना पड़ा। पहले पति से अलग होने के बाद उन्होंने सरदार रोशन से शादी की और दोनों की एक बेटी हुई सुकैना खान। पति रोशन बेरोगजार थे इसलिए सरोज खान को ही घर चलाने के लिए मेहनत करनी पड़ती थी। पहले उन्होंने नर्स का काम किया फिर किसी कंपनी में टाइपिस्ट बनी। सरोज खान एक दोस्त की सलाह पर बैकग्राउंड डांसर बनी। रिपोर्ट्स की मानें तो सरोज ने पहली बार फिल्म दिल ही तो है का गाना निगाहें मिलाने को जी चाहता है.. कोरियोग्राफ किया था। इसके बाद उन्हें फिल्मों में गाने कोरियोग्राफ करने के मौके मिलने लगे।

88
Image Credit : instagram

बेटी को दफनाने के बाद शूट किया सरोज खान ने ये गाना

सरोज खान ने एक इंटरव्यू में चौंकाने वाला खुलासा करते हुए बताया था कि फिल्म हरे रामा हरे कृष्णा का गाना दम मारो दम.. की जिस दिन शूटिंग होनी थी, उसी दिन उनकी 8 महीने की बेटी का निधन हो गया था। बेटी को दफनाने के बाद वे शूट पर पहुंची थी और गाने को कोरियोग्राफ किया था। अच्छी बात ये रही कि इसी गाने के लिए उन्हें पहला कोरियोग्राफी अवॉर्ड मिला था। सरोज खान ने ताल, देवदास, नगिना, मि. इंडिया, चांदनी, चालबाज, थानेदार, बेटा, जब वी मेट, लव आजकल सहित कई फिल्मों में कोरियोग्राफी की।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

About the Author

RJ
Rakhee Jhawar
राखी झवर। मीडिया जगत में 30 साल का अनुभव। 1995 से पत्रकारिता की शुरुआत की। मौजूदा समय में एशियानेट न्यूज हिंदी में कार्यरत हैं, यहां पर मनोरंजन बीट पर काम कर रही हैं। इससे पहले राखी देशबुंध, दैनिक सांध्य प्रकाश, दैनिक अग्निबाण, नवभारत समाचार पत्र, दैनिक भास्कर समाचार पत्र, पीपुल्स समाचार पत्र, स्टार समाचर पत्र, दैनिक भास्कर डिजीटल में काम कर चुकी हैं। कला और संस्कृति के क्षेत्र में रिपोर्टिंग का अनुभव।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Abhishek Bachchan Upcoming Movies: अभिषेक बच्चन की 5 अपकमिंग फ़िल्में, BO पर आएगा भूचाल!
Recommended image2
Dhurandhar 2 Netflix को क्यों नहीं मिली? JIo hotstar संग कितने करोड़ में हुई डील?
Recommended image3
Rani Mukerji के पति कौन और क्या करते हैं, कितनी है संपत्ति-कहां से करते हैं कमाई?
Recommended image4
Border 2 Box Office Collection Day 13: बॉर्डर 2 का निकला दम, 13वें दिन की कमाई सुन चौंक जाएंगे
Recommended image5
Dhurandhar 22 देशों में इस मामले में हुई टॉप 10 में शामिल, 7 कंट्री में टॉप पर
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved