नए साल के बाद मुंबई लौटे शाहरुख खान, एयरपोर्ट पर चेहरा छिपाए दिखे। फैन को गले लगाते हुए वीडियो वायरल।

एंटरटेनमेंट डेस्क, shah rukh khan gauri khan abram airport video । जामनगर में मुकेश अंबानी एंड फैमिली के साथ नए साल का जश्न मनाने के बाद शाहरुख खान, गौरी खान और उनके छोटे बेटे अबराम मुंबई वापस आ गए हैं। किंग खान को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया, इस दौरान वे अपने चेहरे के पूरी तरह से छिपाए हुए थे। लेदर जैकेट के हूडी को उन्होंने पूरे सिर पर इस तरह से ढाक रखा था कि उनका चेहरा बिल्कुल भी नजर नहीं आ रहा था।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

हाथ बढ़ाया तो शाहरुख खान ने लगा लिया गलेएयरपोर्ट से बाहर निकलते समय शाहरुख के साथ उनके बेटे अबराम और उनकी मैनेजर पूजा ददलानी भी मौजूदी थीं। इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए एक वीडियो में देखा जा सकता है कि शाहरुख खान टाइट सिक्योरिटी के सुरक्षा के साथ हवाई अड्डे से बाहर निकल रहे हैं, इस दौरान एक फैंस अचानक उनके सामने आ जाता है। वो एसआरके के साथ हाथ मिलाता है, लेकिन शाहरुख उसे कसकर गले लगा लेते हैं, वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है। 

View post on Instagram


शाहरुख और सलमान खान की पूरी फैमिली ने साथ मनाया नववर्षशाहरुख और सलमान खान की फैमिली सहित कई टॉप बॉलीवुड सुपरस्टार जामनगर में अंबानी फैमिली के जश्न में शामिल हुए। मुंबई से इस पार्टी में पहुंचने वालों में अनन्या पांडे, जान्हवी कपूर और वीर पहरिया भी शामिल थे । सलमान खान ने अपने बर्थडे आमि 27 दिसंबर से ही अंबानी के मेहमान थे। उनका जन्मदिन यहां ग्रेंड तरीके से मनाया गया था। वहीं शाहरुख खान ने जामनगर जाने से पहले अपने फॉर्म हाउस में न्यू ईयर सेलीब्रेट किया था। किंग खान और बेटी सुहाना की मूूवी का दर्शकों को इंतजार 

शाहरुख खान और उनकी बेटी सुहाना खान सिद्धार्थ आनंद के डायरेक्शन में अपनी अपकमिंग मूवी किंग के लिए तैयारी कर रहे हैं। अभिषेक बच्चन फिल्म में विलेन की भूमिका में दिखेंगे । ये मूवी साल 2025 में रिलीज हो सकती है, हालांकि ऑफशियल रिलीज डेट का ऐलान नहीं किया गया है।

ये भी पढ़ें- 
आखिर क्यों 35 साल बाद भी फेवरेट हैं ये फिल्म, दर्शकों को याद एक-एक डायलॉग