- Home
- Entertainment
- Bollywood
- शाहरुख खान ने दीपिका पादुकोण को बताया असली फाइटर, ऋतिक रोशन को बताया रोमांटिक, देखें पठान की बातें
शाहरुख खान ने दीपिका पादुकोण को बताया असली फाइटर, ऋतिक रोशन को बताया रोमांटिक, देखें पठान की बातें
एंटरटेनमेंट डेस्क : पठान एक ब्लॉकबस्टर के रूप में उभरी है । इस मूवी में एक्शन सीन के लिए दीपिका पादुकोण को जमकर तारीफ मिली है। सोमवार, 30 जनवरी को फिल्म की सक्सेस पर बुलाई गई प्रेस कॉन्फ्रेंस में दीपिका पादुकोण ने भी पार्टीसिपेट किया ।

पठान की सक्सेस पर प्रेस कॉन्फ्रेंस
पठान की सक्सेस पर बात करने के लिए बुलाई गई प्रेस कॉन्फ्रेंस में शाहरुख खान और जॉन अब्राहम के साथ दीपिका पादुकोण शामिल हुईं।
दीपिका के एक्शन सीन की जमकर तारीफ
इवेंट के दौरान, SRK ने पठान में दीपिका पादुकोण के एक्शन सीन की जमकर तारीफ की है।
फाइटर मूवी पर की बात
इस दौरान किंग खान ने ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की अपकमिंग फिल्म फाइटर के बारे में अपडेट शेयर की है।
शाहरुख ने किया "फाइटर" के प्लॉट का खुलासा
शाहरुख खान ने पठान में अपने बोल्ड फाइट सीन में साथ देने के लिए दीपिका पादुकोण की तारीफ की है । उन्होंने दीपिका की अपकमिंग फिल्म फाइटर के कैरेक्टर के बारे में भीू खुलासा किया है।
ऋतिक को बताया रोमांटिक
शाहरुख ने कहा, "मैंने फाइटर की कहानी सुनी है। और मैं आपको बता दूं कि वह(दीपिका पादुकोण) फिल्म में असली फाइटर हैं। वहीं इसमें ऋतिक रोमांटिक हैं, जो प्यार और आभार जताने जा रहे हैं।" किंग खान ने ये बात मज़ाकिया लहज़े में कही ।
शाहरुख ने जताई ख्वाहिश
किंग खान ने आगे खुलासा किया कि काश वह इसके एक फाइट सीन में होते, जिसमें दीपिका एक कैरेक्टर को गले लगाती हैं और फिर उस पर हमला करती हैं। शाहरुख ने कहा कि उन्होंने सीक्वेंस को असरदार बनाया है।
सीक्रेट एजेंट की कहानी
पठान एक स्पाई-थ्रिलर है, जिसका डायरेक्शन सिद्धार्थ आनंद ने किया है। फिल्म एक सीक्रेट एजेंट के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक खतरनाक मिशन को अंजाम देता है।
दीपिका पादुकोण ने निभाया लीड एक्ट्रेस का किरदार
फिल्म में दीपिका पादुकोण ने लीड एक्ट्रेस का किरदार अदा किया है। वहीं जॉन अब्राहम विलेन की भूमिका में हैं, जबकि सलमान खान टाइगर फ्रेंचाइजी से टाइगर के रूप में अपनी भूमिका में दिखाई दिए हैं।
हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज़ हुई पठान
पठान दुनिया भर के सिनेमाघरों में हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज़ की गई है। ये मूवी विदेश के बॉक्सऑफिस पर बेहतरीन प्रदर्शन कर रही है।
चार साल बाद हुई शाहरुख की वापसी
फ्लॉप जीरो (2018) के बाद शाहरुख की यह पहली बड़ी रिलीज है। पठान के बाद, किंग खान राजकुमार हिरानी की डंकी और एटली निर्देशित जवान में दिखाई देंगे
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।