- Home
- Entertainment
- Bollywood
- SRK की पठान ने 40 दिन में वर्ल्डवाइड कमाए करोड़ों, इस रकम में बन जाए अक्षय-आमिर की कई लो बजट मूवी
SRK की पठान ने 40 दिन में वर्ल्डवाइड कमाए करोड़ों, इस रकम में बन जाए अक्षय-आमिर की कई लो बजट मूवी
एंटरटेनमेंट डेस्क. शाहरुख खान की पठान का जलवा अभी भी बरकरार है। फिल्म अभी भी कमाई में झंडे गाढ़ रही है। रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 1036 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है। इस रकम में अक्षय-आमिर की कई लो बजट फिल्में बन सकती है।

बता दें कि शाहरुख खान की स्पाई थ्रिलर फिल्म पठान 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। 40 दिनों के बाद भी यह फिल्म सिनेमाघरों में सक्सेसफुली चल रही है। फिल्म को सिद्धार्थ आनंद ने डायरेक्ट किया है और इसमें शाहरुख के साथ लीड रोल में दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम हैं।
शाहरुख खान की पठान को अब एक ब्लॉकबस्टर के रूप में देखा जा रहा है। यह हिंदी सिनेमा के इतिहास में किसी सुपरस्टार की अब तक की सबसे बड़ी कमबैक साबित हुई है। इस फिल्म से शाहरुख ने करीब 5 साल बाद पर्दे पर वापसी की।
शाहरुख खान आखिरी बार 2018 में आई फिल्म जीरो में नजर आए थे। वहीं, उनकी एक्शन-थ्रिलर पठान 25 जनवरी को रिलीज होने के एक महीने से अधिक वक्त होने के बाद भी बॉक्स ऑफिस चार्ट पर हावी है। इतना ही नहीं भारत और दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर ये अभी कमाई कर रही है।
सिद्धार्थ आनंद द्वारा निर्देशित YRF की स्पाई थ्रिलर पहले ही दुनिय भर में 1000 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार कर चुकी है। और अब वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर पठान ने तकरीबन 1036 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया है।
रिपोर्ट्स की मानें तो पठान ने हिंदी में 516.40 करोड़ नेट और सभी भाषाओं में 535 करोड़ की कमाई की है। कहा जा रहा है कि फिल्म हिंदी में अब 525 करोड़ पार कर जाएगी। ट्रेड एनालिस्ट्स का मानना है कि फिल्म दुनियाभर में 1050 करोड़ ग्रास और हिंदी में 1025 करोड़ का भी आंकड़ा भी जल्दी ही पार करेंगी।
शाहरुख खान की पठान ने अपने छठे सप्ताह में बड़ी छलांग लगाई और 5.85 करोड़ नेट कलेक्शन किया जो 5वें वीकेंड से ज्यादा है। पठान को 2023 की पहली ब्लॉकबस्ट मारा जा रहा है, जो अभी भी रिकॉर्ड तोड़ रही है।
ट्रेड रिपोर्ट्स की मानें तो पठान ने अपने 40वें दिन करीब 2.80 करोड़ रुपए कमाए। इसका टोटल कलेक्शन अब 534.78 करोड़ रुपए हो गया है। होगा। इस बीच रविवार को पठान की कुल 21.72 फीसदी हिंदी ऑक्यूपेंसी थी।
ये भी पढ़ें..
इस साउथ एक्ट्रेस को पिता ने बचपन में किया Sexually Abused, बोली- मेरी बात पर मां नहीं करती यकीन
करीना कपूर से टाइगर श्रॉफ सहित इन 7 CELEBS को पसंद नहीं होली, इसलिए दूर भागते हैं रंग-गुलाल से
ऐसी दिखने लगी 57 साल के आमिर खान की पहली पत्नी, रीना दत्ता की हालत देख नहीं हो रहा यकीन, 6 PHOTOS
इस फिल्म में शाहरुख खान-रानी मुखर्जी के SEX सीन पर मचा था बवाल, आपस में भिड़े थे 2 फिल्ममेकर
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।