- Home
- Entertainment
- Bollywood
- SRK की KING में 12 हुई स्टार की संख्या, सौरभ शुक्ला के बाद इस धुरंधर की एंट्री
SRK की KING में 12 हुई स्टार की संख्या, सौरभ शुक्ला के बाद इस धुरंधर की एंट्री
शाहरुख खान की 'किंग' में सौरभ शुक्ला के बाद एक और स्टार की एंट्री! कुल 12 कलाकारों से सजी इस मल्टीस्टारर फिल्म में अब राघव जुयाल भी शामिल। फिल्म में सुहाना खान, दीपिका पादुकोण सहित कई बड़े नाम हैं।

शाहरुख खान और सुहाना खान की अपकमिंग मूवी किंग मल्टीस्टारर मूवी होने जा रही है। इसमें 11 स्टार पहले ही एंट्री कर चुके हैं।
डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद के डायरेक्शन में बनने वाली किंग में अब 12 स्टार की एंट्री भी हो गई है। आज तक की रिपोर्ट के मुताबिक इस मूवी में राघव जुयाल भी अहम रोल निभाएंगे।
इससे पहले हाल ही में सौरभ शुक्ला ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए ऐलान किया था कि वे रेड चिलीज की फिल्म में काम करेंगे। एसआरके की तरफ से उन्हें एग्रीमेंट और स्पेशल गिफ्ट मिला है।
शाहरुख खान और सुहाना खान के अलावा इसमें दीपिका पादुकोण, रानी मुखर्जी के काम करने की कंफर्मेशन हो चुकी है।
किंग के लिए अनिल कपूर का नाम पहले सामने आ चुका है। वे इस मूवी में अहम किरदार निभाएंगे।
अमिताभ बच्चन के सुपुत्र अभिषेक बच्चन भी शाहरुख खान की फिल्म का हिस्सा होंगे।
अभय वर्मा भी किंग फिल्म का हिस्सा होंगे। उड़ती-उड़ती खबर है कि वे सुहाना खान के बॉय फ्रेंड की भूमिका में धिखेंगे।
जैकी श्रॉफ, जयदीप अहलावत भी किंग मूवी का हिस्सा होंगे। वे किसी गैंग या लीड विलेन का किरदार निभाएंगे।
शाहरुख खान के साथ कई हिट फिल्में देने वाली दीपिका पादुकोण भी किंग का हिस्सा है। वे सुहाना खान की मां का किरदार में दिख सकती हैं।
अरशद वारसी भी इस फिल्म का हिस्सा होंगे। शाहरुख खान की मूवी में उन्हें चुना जाना बिल्कुल सरप्राइज करने जैसा था।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

