क्रोएशिया में शिल्पा शेट्टी के जन्मदिन के दौरान एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कथित तौर पर उनका एक स्थानीय व्यक्ति से विवाद दिखाया गया है। वीडियो में बहस और हंगामा साफ सुनाई दे रहा है।

Shilpa Shetty's fight drama in Croatia : शिल्पा शेट्टी पति राज कुंद्रा और परिवार के साथ क्रोएशिया में बर्थडे सेलीब्रेट कर रही हैं। इस बीच एक वीडियो वायरल हुआ है। जिसमें शिल्पा और उनकी टीम एक लोकल शख्स के साथ बहस करती हुई दिखाई दे रही थी, अब इंटरनेट यूजर्स का ध्यान इस क्लिप पर गया है।क्रोएशिया में बर्थडे मना रहीं शिल्पा 

शिल्पा, उनके बच्चे और पति राज कुंद्रा इस समय क्रोएशिया में वेकेशन सेलीब्रेट कर रहे हैं। वे हवार आइलैंड पर अपना 50वां जन्मदिन मना रही हैं। हालांकि, यहां उनका किसी स्थानीय के साथ विवाद भी हुआ है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है जिसमें कथित तौर पर उनकी फैमिली एक Foreigner लड़की के साथ रेस्टोरेंट में झगड़ा करते हुए दिख रहे है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

इंस्टा यूजर्स ने वीडियो सहित शेयर की हाईटेक ड्रामा की डिटेलवीडियो को इंस्टाग्राम पर maddythecricketer नाम के एक यूजर ने पोस्ट किया है। वीडियो में शिल्पा की जोर-जोर से आवाज सुनाई दे रही है। आसपास लोगों का हुजूम लगा हुआ है। एक्ट्रेस का चेहरा तो साफ दिखाई नहीं दे रहा है,लेकिन वीडियो पोस्ट करने वाले में ये जानकारी शेयर की है कि एक्ट्रेस का किसी फॉर्नर लड़की के साथ विवाद हो गया है। वे उसप र जोर-जोर से चीख चिल्ला रही हैं।

पोस्ट मे दी गई जानकारी के मुतबिक, यह घटना 9 जून को हुई जब एक फॉर्नर, जो उसी रेस्टारेंट में खाना खा रहा था, शिल्पा और उसकी फैमिली से इतनी ऊंची आवाज में बात न करने के लिए कहा। उसने इस सभी से अपनी आवाज कम करने के लिए कहा। पोस्ट में दावा किया गया है कि शिल्पा के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा उनकी इस रिक्वेस्ट से नाराज हो गए, उन्होंने जवाब दिया, "आप नहीं जानते कि हम कौन हैं"।

व्हाइट आउटफिट में दिखीं शिल्पा शेट्टी ?

हालांकि वीडियो में शिल्पा या उनकी फैमिली स्पष्ट तौर पर नजर नहीं आ रही है। लेकिन इसमें रेस्टोरेंट के बाहर हंगामा साफ दिख रहा है, जिसमें आवाजें सुनाई दे रही हैं और लोग इकट्ठा हो रहे हैं, जिससे यह संकेत मिलता है कि दोनों के बीच तीखी नोकझोंक हुई है।

View post on Instagram


वीडियो में ऐसा लग रहा है कि शिल्पा कह रही हैं, "हमसे बात मत करो, हम तुम्हारी बात नहीं सुनना चाहते"। हालांकि, एशियानेट इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।