Sonakshi Sinha Film Nikita Roy Postponed: सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म निकिता रॉय, जो 27 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी, उसे पोस्टपोन कर दिया गया है। मेकर्स ने फिल्म रिलीज को टालते हुए नई डेट रिवील की है। 

Sonakshi Sinha Nikita Roy Release Postponed: सोनाक्षी सिन्हा-परेश रावल की फिल्म निकिता रॉय (Nikita Roy) को रिलीज से चंद घंटों पहले पोस्टपोन कर दिया गया। बता दें कि फिल्म शुक्रवार 27 जून को रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब इसकी रिलीज डेट को अब आगे बढ़ा दिया गया है। मेकर्स ने फिल्म रिलीज को पोस्टपोन करने की घोषणा की है और बताया है कि फिल्म को तय समय पर रिलीज नहीं किया जाएगा। मेकर्स ने फिल्म को पोस्टपोन क्यों की इसकी जानकारी भी सामने आ गई है। हालांकि, फिल्म के पोस्टपोन होने फैन्स को जोरदार झटका लगा है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

कब रिलीज होगी सोनाभी सिन्हा की फिल्म निकिता रॉय

सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म निकिता रॉय की सिनेमाघरों में रिलीज अगले महीने तक के लिए टाल दी गई है। रिलीज से कुछ घंटों पहले मेकर्स ने फिल्म को पोस्टपोन करने की आधिकारिक घोषणा की। एनवीबी फिल्म्स ने सोशल मीडिया के जरिए सोनाक्षी की फिल्म में देरी होने का कारण बताया है । उन्होंने लिखा- नमस्ते फ्रेंड्स, हम कई फिल्मों की रिलीज के कारण स्क्रीन न मिलने की परेशानी फेस कर रहे हैं, वितरकों और प्रदर्शकों की सलाह के बाद हमने अब अपनी फिल्म को 18 जुलाई तक टालने का फैसला किया है। अब तक फिल्म के लिए आपने जो प्यार दिया है, उसके लिए आप सबका आभार, लेकिन आपको थोड़ा और इंतजार करना होगा। 18 जुलाई को मिलते हैं सिनेमाघरों में। बता दें कि सोनाक्षी की इस फिल्म का निर्देशन उनके भाई कुश सिन्हा ने किया है। कुश सिन्हा की ये डायरेक्टोरियल डेब्यू फिल्म है। इस मूवी को निक्की खेमचंद भगनानी, किंजल आहूजा घोन और विक्की भगनानी द्वारा प्रोड्यूस किया गया है।

क्यों टाली गई सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म निकिता रॉय

सामने आ रही रिपोर्ट्स की मानें तो सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म निकिता रॉय को पोस्टपोन करने की वजह काजोल की फिल्म मां और अक्षय कुमार की साउथ फिल्म कन्नप्पा है। ये दोनों ही फिल्में 27 जून को रिलीज हुई है। इन दोनों ही फिल्मों का मार्केट में काफी समय से बज देखा जा रहा है। दोनों ही फिल्मों में दिग्गज स्टार्स है। मां में जहां काजोल लीड रोल में हैं तो कन्नप्पा में विष्णु मांचू, अक्षय कुमार, प्रभास, मोहनलाल, काजल अग्रवाल, मोहन बाबू, आर सरथकुमार , अर्पित रांका, ब्रह्मानंदम, ब्रह्माजी, शिव बालाजी, कौशल मंदा, राहुल माधव, देवराज, मुकेश ऋषि, रघु बाबू, प्रीति मुकुंदन और मधु लीड रोल में है।