- Home
- Entertainment
- Bollywood
- सोनाक्षी सिन्हा ने दिखाई अपने नए अपार्टमेंट की झलक, 8 PHOTOS में करें होम टूर
सोनाक्षी सिन्हा ने दिखाई अपने नए अपार्टमेंट की झलक, 8 PHOTOS में करें होम टूर
सोनाक्षी सिन्हा ने कुछ समय पहले मुंबई में एक नया 5बीएचके अपार्टमेंट लिया था, जिसका रिनोवेशन का काम चल रहा था। अब उनका घर तैयार है और उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर वीडियो शेयर कर आलीशान घर की झलक दिखाई है। आइए, देखते है कैसा है सोनाक्षी का घर...

सोनाक्षी सिन्हा ने अपने पति जहीर इकबाल से साथ मिलकर मुंबई में एक शादार सी-फेसिंग अपार्टमेंट लिया है। उन्होंने हाल ही में अपने नए घर की झलक दिखाई है।
सोनाक्षी सिन्हा ने रिनेवेशन के बाद अपने नए अपार्टमेंट का होम टूर करवाया है। उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर वीडियो भी शेयर किया है।
ये भी पढ़ें... December में धमाका करेंगी साउथ की 10 फिल्में, 5 के बीच एक ही दिन होगी धांसू टक्कर
आपको बता दें कि सोनाक्षी सिन्हा का घर इतना बड़ा है कि उनके पति जहीर इकबाल घर में किक स्कूटर पर सवार होकर घूमते हैं।
सोनाक्षी सिन्हा के इस आलीशान अपार्टमेंट में 5 बेडरूम के साथ एक बड़ा हॉल, किचन, खूबसूरत बालकनी और स्टडी रूम भी है।
सोनाक्षी सिन्हा ने अपने बेडरूम्स के साथ-साथ वॉशरूम, शावर एरिया, किचन और बड़े से हॉल की झलक भी दिखाई है। उनका ये नया घर किसी 5 स्टार होटल से कम नहीं है।
सोनाक्षी सिन्हा के इस अपार्टमेंट से शानदार सिटी व्यू और समुंदर का किराना भी देखने को मिलता है। उन्होंने घर के आउट साइड एरिया में सीटिंग व्यवस्था भी की है।
सोनाक्षी सिन्हा ने अपने घर के हर रूम को बहुत ही खूससूरती के साथ सजाया है। इसमें कलरफुल सोफा के साथ वॉल पर पति-पत्नी दोनों की तस्वीर भी देखने को मिल रही है।
सोनाक्षी सिन्हा ने अपने घर की एक दीवार को बहुत ही खास बनाया है। इस पर उन्होंने कई सारी यादगार फोटोज लगाई है।
ये भी पढ़ें... 44 की उम्र में डेब्यू करने वाले बोमन ईरानी की 8 कमाऊ मूवी, 3 हुई 400 करोड़ पार-एक 700cr+
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।