- Home
- Entertainment
- Bollywood
- इनका हनीमून ख़त्म नहीं हो रहा...सोनाक्षी सिन्हा की ये 7 PHOTOS देख भड़के लोग!
इनका हनीमून ख़त्म नहीं हो रहा...सोनाक्षी सिन्हा की ये 7 PHOTOS देख भड़के लोग!
सोनाक्षी सिन्हा और ज़हीर इकबाल की शादी के बाद की छुट्टियों की तस्वीरें वायरल, लोगों ने ट्रोल किया और कुंभ स्नान का जिक्र कर फटकार लगाई।

सोनाक्षी सिन्हा ने अपने पुराने वैकेशन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।
एक्ट्रेस ने फेसबुक पर तस्वीरें शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, "सिडनी से संडे सेल्फी। कुछ पोस्टकार्ड तस्वीरें, जो हम पोस्ट करना भूल गए हैं।"
सोनाक्षी और ज़हीर की तस्वीरों पर जहां उनके चाहने वाले प्यार लुटा रहे हैं तो वहीं एक वर्ग ऐसा भी है, जो उन्हें बुरी तरह ट्रोल कर रहा है।
सोनाक्षी की पोस्ट पर कमेंट करते हुए एक इंटरनेट यूजर ने लिखा है, “वह एक छद्म हिंदू है। सारी दुनिया से लोग आस्था की डुबकी लगाने महाकुंभ पहुंच रहे हैं और इस मोहतरमा का हनीमून ही ख़त्म नहीं हो रहा। ओह सॉरी! अब ये हिंदू नहीं रही, अब तो ये मुस्लिम हो गई है।”
एक यूजर ने लिखा है, "आप लोग भी जाकर कुंभ नहा लीजिए, फॉरेन टूर तो होता ही रहेगा।" एक यूजर ने मजे लेते हुए लिखा है, "भाईजान अब घर भी जाएं। वहां फैमिली वेट कर रही होगी। घर के बर्तन भी धोने हैं।" एक यूजर ने लिखा है, "लोगों को इतना मत जलाओ।"
सोनाक्षी सिन्हा ने 23 जून 2024 को ज़हीर इकबाल से सिविल सेरेमनी के तहत शादी की थी। इससे पहले दोनों ने एक-दूसरे को 7 साल तक डेट किया था।
वर्क फ्रंट की बात करें तो सोनाक्षी सिन्हा को पिछली बार फिल्म 'काकुदा' में देखा गया था , जो जी5 पर रिलीज हुई थी। उनकी अगली फिल्म 'निकिता रॉय एंड द बुक ऑफ़ डार्कनेस' है, जो फिलहाल पोस्ट प्रोडक्शन स्टेज में है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।