सोनम कपूर को लेकर एक खुश करने वाली खबर सामने आ रही है। पिंकविला की रिपोर्ट की मानें तो वे दोबारा मां बनने वाली है। ये जानकारी परिवार से जुड़े करीबी सूत्र ने शेयर की है। हालांकि, सोनम ने दूसरी बार प्रेग्नेंट होने की न्यूज ऑफिशियली शेयर नहीं की है। 

सोनम कपूर और आनंद आहूजा फिर से पेरेंट्स बनने के लिए तैयार हैं। पिंकविला की रिपोर्ट के हिसाब से कपल अपने दूसरे बच्चे के स्वागत की तैयारी कर रहा है। सोनम अपनी दूसरी तिमाही में हैं। रिपोर्ट में आगे बताया गया है कि कपूर और आहूजा परिवार द्वारा आने वाले दिनों में इसकी आधिकारिक घोषणा की जा सकती है। सोनम और आनंद पहले से ही एक बेटे वायु के माता-पिता हैं। बता दें कि कपल ने 2018 में मुंबई में धूमधाम से शादी की थी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

प्रेग्नेंट है 40 साल की सोनम कपूर

40 साल की सोनम कपूर दोबारा मां बनने की तैयारी हैं। आपको बात दें कि सोनम ने 2018 में दिल्ली के बिजनेसमैन आनंद आहूजा से शादी की थी। शादी के बाद मुंबई में एक ग्रैंड रिसेप्शन भी हुआ था। अगस्त 2022 में सोनम ने अपने पहले बच्चे बेटे वायु को जन्म दिया था। सोनम ज्यादातर लंदन में रहती हैं और ओकेशनली मुंबई आती रहती हैं। फिलहाल वे मुंबई में अपने पेरेंट्स अनिल कपूर और सुनीता के घर पर हैं।

ये भी पढ़ें... Box Office: 9 महीने में रिलीज हुईं 1214 मूवी, 7 फिल्म इंडस्ट्री में किसने की सबसे ज्यादा कमाई

सोनम कपूर-आनंद आहूजा लव स्टोरी

सोनम कपूर और आनंद आहूजा की पहली मुलाकात दोस्तों के जरिए हुई थी, जब उन्होंने उन्हें किसी और से मिलवाने की कोशिश कर रहे थे। सोनम ने एक इंटरव्यू में बताया था कि जब उनको आनंद के लिए फीलिंग महसूस हुई तो पूरी रात उनसे बातें करती रही थीं। सोनम ने 2020 में फिल्मफेयर को दिए इंटरव्यू में आनंद के बारे में बात की। उन्होंने कहा था- “लोग मानते हैं कि जब उनकी एक जैसी रुचि होती हैं तो वे एक साथ हो सकते हैं, लेकिन ऐसा नहीं है। कोई भी आनंद और मुझे एक साथ होने के बारे में नहीं सोच सकता था, क्योंकि हम दोनों बिल्कुल अलग हैं। उन्हें इस बात का अंदाजा नहीं था कि अनिल कपूर मेरे पिता हैं। मैं आनंद से बात करती रही पूरी रात। आनंद मुझे अपने दोस्त से बात करवाने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन हमारे बीच में कनेक्शन हो गया।”

सोनम कपूर का करियर

सोनम कपूर ने अपने करियर की शुरुआत बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर फिल्म ब्लैक से की थी। उन्होंने 2007 में आई फिल्म सावरियां से डेब्यू किया था। उनके पहले हीरो रणबीर कपूर थे। हालांकि, फिल्म सुपरफ्लॉप साबित हुई थी। सोनम आई हेट लव स्टोरीज, रांझणा, भाग मिल्खा भाग, संजू, प्रेम रतन धन पायो, नीरजा, आयशा, खूबसूरत, प्लेयर्स, मौसम, पेडमैन, वीरे दी वेडिंग, एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा, द जोया फैक्टर जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। फिलहाल उनके पास किसी भी मूवी का ऑफर नहीं है।

ये भी पढ़ें... Drishyam 3: अजय देवगन की फिल्म पर आया सबसे बड़ा अपडेट, रिलीज डेट का भी खुलासा