सोनम कपूर का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो पहले जैसी फिट नजर आ रही हैं। अब इस वीडियो को देखने के बाद लोग उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।

एंटरटेनमेंट डेस्क. बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर बी-टाउन की पॉपुलर एक्ट्रेसेस में से एक हैं। उन्होंने 5 साल पहले आनंद अहूजा से शादी की थी। इसके बाद सोनम ने 2022 में बेटे वायु को जन्म दिया था। इसके बाद से ही वो मदरहुड को एंजॉय कर रही थीं, लेकिन मां बनने के बाद उनका वजन काफी ज्यादा बढ़ गया था। ऐसे में अब अपनी फिटनेस को मेंटेन करते हुए सोनम ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस को बताया है कि उन्होंने काफी ज्यादा वजन कम कर लिया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

सोनम कपूर करना चाहती हैं इतना वजन कम

सोनम ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उनका फिट फिगर साफ नजर आ रहा है। इस वीडियो को शेयर कर उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'क्या बात है 20 किलो कम कर लिया है, 6 किलो कम करना अभी बाकी है।' इस पोस्ट से साफ हो गया है कि सोनम कुल 26 किलो वजन कम करना चाहती हैं, जिसमें से उन्होंने 20 किलो कम कर भी लिया है।

इस वीडियो को देखने के बाद इस बात का अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है कि एक्ट्रेस की फैट टू फिट जर्नी काफी प्रभावशाली है। अब इसे देखने के बाद लोग सोनम कपूर की जमकर तारीफ कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि वो एक दम पहले जैसी लग रही हैं।

सोनम कपूर का वर्क फ्रंट

सोनम कपूर के वर्क फ्रंट की बात करें तो वो लंबे समय किसी भी फिल्म में नजर नहीं आई हैं। उन्होंने बेटे वायु के जन्म के बाद काम से ब्रेक लिया था। हालांकि, अब एक बार फिर से सोनम फिल्मों में कमबैक के लिए तैयार हैं। इसी वजह से वो अपनी फिटनेस का भी खूब ध्यान रख रही हैं। हालांकि, वो किन फिल्मों में नजर आएंगी इसका खुलासा अभी तक नहीं हुआ है।

और पढ़ें...