Sonu Sood की 10 सबसे बेहतरीन फ़िल्में, जानिए OTT पर कहां देखें?
एंटरटेनमेंट डेस्क. सोनू सूद वो हीरो हैं, जिन्होंने ना केवल पर्दे पर एक्टिंग से दर्शकों को एंटरटेन किया, बल्कि असल लाइफ में नेक काम कर लोगों का दिल जीता। 30 जुलाई 1973 को पैदा हुए सोनू 52 साल के हो गए हैं। जानिए उनकी 10 सबसे शानदार मूवीज के बारे में..

1. फ़तेह (Fateh)
OTT पर कहां देखें : जियो हॉटस्टार
2025 में रिलीज हुई इस फिल्म में सोनू सूद एक्टर ही नहीं थे, बल्कि यह डायरेक्टर के तौर पर उनकी पहली फिल्म भी थी। फिल्म में सोनू सूद ने फ़तेह सिंह नाम के पूर्व स्पेशल ऑपरेशन ऑफिसर की भूमिका निभाई थी, जो मासूम लोगों का शोषण करने वाले पावरफुल साइबर सिंडिकेट के खिलाफ जंग छेड़ता है।
2. दबंग (Dabangg)
OTT पर कहां देखें : अमेजन प्राइम वीडियो
यह फिल्म 2010 में रिलीज हुई थी, जिसके लीड हीरो सलमान खान थे। लेकिन विलेन छेदी सिंह के रोल में दिखे सोनू सूद ने अपनी एक अलग छाप दर्शकों पर छोड़ी थी। फिल्म रिलीज के 13 साल बाद भी छेदी सिंह के रोल को लोग नहीं भूल पाए हैं।
3.सिम्बा (Simmba)
OTT पर कहां देखें : जी5
2018 में रिलीज हुई इस फिल्म में मुख्य भूमिका रणवीर सिंह ने निभाई थी। जबकि मेन विलेन ध्रुव रानाडे के रोल में सोनू सूद नज़र आए थे। इस रोल में सोनू सूद का खूंखार अवतार देखने को मिला था, जो हर कीमत पर अपने रेपिस्ट भाइयों को बचाना चाहता है।
4.आर...राजकुमार (R… Rajkumar)
OTT पर कहां देखें : अमेजन प्राइम वीडियो
2013 में रिलीज हुई इस रोमांटिक एक्शन ड्रामा में सोनू सूद विलेन शिवराज गुर्जर के रोल में दिखे थे। शाहिद कपूर फिल्म के हीरो थे। फिल्म में सोनू सूद की डायलॉग डिलीवरी और एक्टिंग ने दर्शकों का खूब दिल जाता था।
5.अरुंधति (Arundhati)
OTT पर कहां देखें : अमेजन प्राइम वीडियो
यह तेलुगु भाषा की हॉरर फंतासी फिल्म है, जो 2009 में रिलीज हुई थी। इसमें अनुष्का शेट्टी लीड रोल में थीं, जबकि सोनू सूद को विलेन पशुपति की भूमिका में देखा गया था, जिसके पास काली शक्तियां होती हैं।
6. कुंग फू योगा (Kung Fu Yoga)
OTT पर कहां देखें : गूगल प्ले
2017 में यह फिल्म रिलीज हुई थी। फिल्म में जैकी चैन की भी अहम् भूमिका थी। सोनू सूद ने इस इंडो-चाइनीज फिल्म में रैंडल नाम का किरदार निभाया था, जो शालीन, लेकिन खतरनाक विलेन रहता है।
7. अशोक (Ashok)
OTT पर कहां देखें : जियो हॉटस्टार
2006 में रिलीज हुई इस तेलुगु एक्शन थ्रिलर में जूनियर एनटीआर का लीड रोल था। सोनू सूद ने केके नाम के विलेन का रोल निभाया था। इसी फिल्म में अपनी पावरफुल परफॉर्मेंस के चलते सोनू सूद को तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री में पहचान मिली थी।
8.कुरुक्षेत्र (Kurukshetra)
OTT पर कहां देखें : जी5
यह कन्नड़ फिल्म है, जो 2019 में रिलीज हुई थी। 'महाभारत' पर बेस्ड इस फिल्म में सोनू सूद ने अर्जुन का रोल निभाया था, जिसने माइथोलॉजिकल किरदारों में ढलने की उनकी क्षमता का परिचय दिया था।
9.एक विवाह ऐसा भी (Ek Vivaah… Aisa Bhi)
OTT पर कहां देखें : जी5
2008 में रिलीज हुई इस फिल्म में सोनू सूद लीड रोल में थे। उन्होंने एक ऐसे इंसान का किरदार निभाया था, जो अपनी मंगेतर के पिता के गुजरने के बाद बिना उससे शादी किए जिंदगी के हर मुश्किल वक्त में उसका साथ निभाता है।
10. हैप्पी न्यू ईयर (Happy New Year)
OTT पर कहां देखें : नेटफ्लिक्स
यह फिल्म 2014 में रिलीज हुई थी, जिसमें शाहरुख़ खान की मुख्य भूमिका थी। सोनू सूद ने फिल्म में शाहरुख़ खान के टीम मेंबर जगमोहन का रोल निभाया था , जो अपनी कॉमिक टाइमिंग से दर्शकों को खूब एंटरटेन करता है।