- Home
- Entertainment
- Bollywood
- बॉलीवुड के खान स्टार ने क्यों की 26 साल छोटी लड़की से शादी? जानिए क्या बोला
बॉलीवुड के खान स्टार ने क्यों की 26 साल छोटी लड़की से शादी? जानिए क्या बोला
एक्टर साहिल खान ने 26 साल छोटी मिलेना से शादी पर खुलकर बात की। उन्होंने बताया कैसे पहली नज़र में प्यार हुआ और उम्र का फासला मायने नहीं रखता। बुर्ज खलीफा में हुई शादी की भी चर्चा की।

'स्टाइल' और 'एक्सक्यूज मी' जैसी फिल्मों में नज़र आए एक्टर साहिल खान की बीवी मिलेना एलेक्जेंड्रा उम्र में उनसे 26 साल छोटी हैं। इस वजह से उन्हें काफी आलोचना का सामना करना पड़ा। अब एक बातचीत में 48 साल के साहिल ने पत्नी के साथ उम्र के अंतर पर रिएक्शन दिया है। जानिए उन्होंने क्या कुछ कहा...
साहिल खान ने बॉम्बे टाइम्स को दिए इंटरव्यू में कहा, "प्यार में उम्र मायने नहीं रखती। हमारी कहानी यह दर्शाती है। मिलेना भी यही मानती है कि प्यार कनेक्शन, समझदारी और जिंदगी की हर राह पर साथ आगे बढ़ने का नाम है।"
बकौल साहिल, "जब मैं मिलेना से मिला, तब वह 21 साल की थी। मैं देखते ही उस पर लट्टू हो गया।" उन्होंने आगे हंसते हुए कहा, "मुझे लगता है कि यह म्युचुअल फीलिंग थी।"
साहिल कहते हैं, "अपनी उम्र के बावजूद वह साफ सोच वाली, मैच्योर और जिंदगी की गहरी समझ रखने वाली थी। हमारे बीच भविष्य को लेकर सार्थक बातचीत हुई, जिसके बाद हम आगे बढ़े।"
साहिल ने आगे बताया, "अपनी-अपनी फैमिलीज से मिलवाने के बाद हमारी सगाई हुई और अब हम खुशहाल शादीशुदा हैं। मैं बस यही कहना चाहता हूं कि वह मेरी पत्नी है, मिलेना एलेक्जेंड्रा खान और हम सभी का आशीर्वाद चाहते हैं।"
साहिल के मुताबिक़, वे मिलेना एलेक्जेंड्रा से मास्को, रूस में मिले थे। उन्होंने एक रेस्टोरेंट में अपनी मां के साथ खाना खा रही मिलेना को देखा था। एक मॉडलिंग प्रोजेक्ट को लेकर उन्होंने उनसे मुलाक़ात की थी। लेकिन उन्होंने यह कहकर इनकार कर दिया कि वे अपने लिए पति, परिवार और बच्चे तलाश रही हैं। साहिल के मुताबिक़, उन्हें मिलेना की सादगी और ईमानदारी काफी पसंद आई और उन्होंने तुरंत ही उनसे कहा कि वे उनसे शादी करना चाहते हैं।
साहिल खान और मिलेना एलेक्जेंड्रा की शादी 14 फ़रवरी 2025 को दुनिया की सबसे ऊंची इमारत दुबई स्थित बुर्ज खलीफा में हुई।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।