डायरेक्टर नितेश तिवारी की फिल्म रामायण लंबे समय से चर्चा का विषय बनी हुई है। फिल्म से जुड़ी जानकारियां भी सामने आती रहती हैं। इसी बीच इससे जुड़ी जो ताजा रिपोर्ट आ रही है वो सनी देओल से संबंधित है। बता दें कि वे इसमें हनुमान का रोल प्ले कर रहे हैं।

4000 करोड़ के बजट में तैयार हो रही डायरेक्टर नितेश तिवारी की फिल्म रामायण को लेकर फैन्स में भी क्रेज देखा जा रहा है। पहला टीजर प्रोमो रिवील होने के बाद से इसे देखने का क्रेज और ज्यादा बढ़ गया है। वहीं, मूवी से जुड़ी नई-नई जानकारियां भी आए दिन सामने आती रहती हैं। अब एक और बड़ा अपडेट सामने आया है। बताया जा रहा है कि सनी देओल ने रामायण में भगवान हनुमान के रोल वाली अपने हिस्से की शूटिंग पूरी कर ली है। दो पार्ट में बन रही इस फिल्म के प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा है। पहला भाग 2026 की दीवाली पर रिलीज होगा।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

सनी देओल की फिल्म रामायण के बारे में

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म रामायण का पहला भाग पूरा शूट हो चुका है। इस फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम, साईं पल्लवी सीता और कन्नड़ सुपरस्टार यश रावण के रोल में नजर आएंगे। इनके अलावा फिल्म सनी देओल हनुमान, अरुण गोविल राजा दशरथ, लारा दत्ता कैकई, रवि दुबे लक्ष्मण, रकुल प्रीत सिंह शूर्पणखा, काजल अग्रवाल मंदोदरी, अमिताभ बच्चन जटायु, इंदिरा कृष्णन कौशल्या, शिबा चड्ढा मंथरा, कुणाल कपूर इंद्र देव के रोल में नजर आएंगे। बता दें कि हनुमान बने सनी का रोल पहले पार्ट में कम है, लेकिन दूसरे पार्ट में उनके किरदार को प्रमुखता से दिखाया जाएगा। मूवी का पहला पार्ट 2026 की दीवाली पर और दूसरा 2027 की दीवाली पर दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।

ये भी पढ़ें... ऋषि कपूर की वो 6 हीरोइन, जिनके साथ सबसे ज्यादा जमी थी जोड़ी, 2 अब दुनिया में नहीं

सनी देओल ने किया था जबरदस्त कमबैक

आपको बता दें कि सनी दओल काफी समय से फ्लॉप फिल्में दे रहे हैं। हालांकि, उन्होंने 2023 में गदर 2 के साथ शानदार कमबैक किया था। डायरेक्टर अनिल शर्मा की इस फिल्म में सनी के साथ अमीषा पटेल और उत्कर्ष शर्मा लीड रोल में थे। महज 60 करोड़ के बजट वाली इस फिल्म ने 691.08 करोड़ का कलेक्शन किया था। इसके बाद वे जाट में नजर आए। इसी साल आई इस मूवी ने भी बॉक्स ऑफिस पर गदर मचाया। 100 करोड़ के बजट वाली इस फिल्म ने 119.24 करोड़ कमाए थे। उनकी अपकमिंग फिल्मों की बात करें तो वे लाहौर 1947, बॉर्डर 2 और रामायण के दोनों पार्ट में नजर आएंगे। उन्होंने रामायण की शूटिंग पूरी कर ली। अब वे अपनी अन्य दो फिल्मों पर फोकस कर रहे हैं। लाहौर 1947 तो इसी साल रिलीज होगी। वहीं, बॉर्डर 2 2026 में रिलीज होगी।