35 साल की स्वरा भास्कर ने बताया है कि उनकी डिलीवरी 23 तारीख को हुई है। उन्होंने अपनी बेटी का नाम राबिया रखा है। पिछले महीने ही स्वरा ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी प्रेग्नेंसी का ऐलान किया था।

एंटरटेनमेंट डेस्क. बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर (Swara Bhaskar) मां बन गई हैं। उन्होंने बेटी को जन्म दिया है। खुद स्वरा ने सोशल मीडिया पर खुशखबरी शेयर की है। उनकी मानें तो उन्होंने और उनके पति फहाद अहमद ने बेटी का नाम राबिया रखा है। स्वरा ने सोशल मीडिया पर पति और बेटी के साथ एक तस्वीर भी शेयर की है। इन तस्वीरों में कहीं स्वरा को पति फहाद अहमद और बेटी राबिया के साथ पोज देते देखा जा सकता है तो कहीं वे अस्पताल के बेड पर नजर आ रही हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

स्वरा भास्कर ने लिखा- यह एकदम अलग दुनिया है

स्वरा भास्कर ने तस्वीरें शेयर करते हुए इनके कैप्शन में लिखा है, "एक दुआ कबूल हुई। एक आशीर्वाद दिया गया। एक गीत फुसफुसाया गया। एक रहस्यमयी सच। हमारी बेबी गर्ल राबिया का जन्म 23 सितम्बर 2023 को हुआ। आभार से भरे और प्रसन्न मन से आप सभी के प्यार के लिए शुक्रिया। यह एकदम अलग दुनिया है।"

View post on Instagram

स्वरा भास्कर के फैन्स ने दी उन्हें बधाई

स्वरा की पोस्ट देखने के बाद उनके चाहने वाले उन्हें बधाई दे रहे हैं। मसलन एक यूजर ने लिखा है, "माशाअल्लाह मुबारक हो।" एक यूजर का कमेंट है, "आप दोनों को बहुत-बहुत बधाई। हमेशा खुश और सुरक्षित रहें।" स्वरा भास्कर ने 5 जून 2023 को अपनी प्रेग्नेंसी का ऐलान किया था। उन्होंने फहाद अहमद के साथ एक तस्वीर शेयर की थी, जिसमें वे बेबी बंप फ्लॉन्ट कर रही थीं। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा था, "कभी-कभी सभी दुआओं का फल एक साथ मिल जाता है। धन्य, आभारी, एक्साइटेड (क्लूलेस), क्योंकि हम एकदम नई दुनिया में कदम रख रहे हैं।"

View post on Instagram

जनवरी में हुई थी स्वरा भास्कर की शादी

एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने इसी साल जनवरी में फहाद अहमद से कोर्ट मैरिज की थी। फहाद समाजवादी पार्टी की युवा विंग समाजवादी युवजन सभा के महाराष्ट्र के प्रदेश अध्यक्ष हैं। बाद में उन्होंने मार्च में शादी की रस्में पूरी की थीं। पहले ऐसी चर्चा थी कि स्वरा भास्कर अक्टूबर में बेबी को जन्म देंगी। हालांकि, सितम्बर में ही उनकी डिलीवरी हो गई है।

और पढ़ें…

मिया खलीफा को मैकडोनाल्ड में नहीं मिला एक्स्ट्रा सौस, 30 साल की पोर्न स्टार ने बयां की दास्तां