MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Entertainment
  • Bollywood
  • वो इकलौता साउथ स्टार, जिसकी 10 साल में 7 में से 6 हिंदी फ़िल्में हुईं 100 करोड़ पार

वो इकलौता साउथ स्टार, जिसकी 10 साल में 7 में से 6 हिंदी फ़िल्में हुईं 100 करोड़ पार

प्रभास की फिल्म 'द राजा साब' का ट्रेलर 16 जून को रिलीज हो रहा है। यह तेलुगु फिल्म है, जो पैन इंडिया रिलीज होगी। प्रभास इकलौते साउथ एक्टर हैं, जिनकी बीते 10 साल में रिलीज हुईं 7 में से 6 हिंदी डब्ड फ़िल्में 100 करोड़ क्लब में शामिल हुई हैं। 

2 Min read
Gagan Gurjar
Published : Jun 16 2025, 06:20 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
17
Image Credit : Social Media

1. बाहुबली : द बिगिनिंग (2015)

हिंदी वर्जन की कमाई : 118.7 करोड़ रुपए (ब्लॉकबस्टर)

एस.एस. राजामौली निर्देशित इस फिल्म में प्रभास के साथ राणा दग्गुबती, तमन्ना भाटिया, राम्या कृष्णन और सत्यराज की अहम् भूमिका है।

27
Image Credit : Social Media

2.बाहुबली 2 : द कन्क्लूजन (2017)

हिंदी वर्जन की कमाई : 510.99 करोड़ रुपए (ब्लॉकबस्टर)

यह डायरेक्टर एस.एस. राजामौली की 'बाहुबली: द बिगिनिंग' की सीक्वल थी। फिल्म में बाकी कलाकार वही थे। बस लीड हीरोइन अनुष्का शेट्टी थीं, जिन्होंने पहले पार्ट में बेहद छोटा रोल निभाया था।

Related Articles

Related image1
The Raja Saab Teaser Leaked: रिलीज से 3 दिन पहले लीक हुआ प्रभास की फिल्म का टीजर, भड़के मेकर्स
Related image2
प्रभास को छोड़ अल्लू अर्जुन की हीरोइन बनीं दीपिका पादुकोण, हो गया नई मूवी का ऐलान
37
Image Credit : Social Media

3.साहो (2019)

हिंदी वर्जन की कमाई : 142.95 करोड़ रुपए (हिट)

इस फिल्म का निर्देशन सुजीत ने किया था। फिल्म में प्रभास के अलावा श्रद्धा कपूर, नील नितिन मुकेश, जैकी श्रॉफ, अरुण विजय और मंदिरा बेदी जैसे कलाकार भी अहम् रोल में दिखाई दिए थे।

47
Image Credit : Social Media

4.राधे श्याम (2022)

हिंदी वर्जन की कमाई : 19.30 करोड़ रुपए (फ्लॉप)

यह बीते 10 साल में प्रभास की इकलौती ऐसी तेलुगु फिल्म है, जिसके हिंदी वर्जन ने 100 करोड़ से कम की कमाई की। राधा कृष्ण कुमार निर्देशित इस फिल्म में प्रभास के अलावा पूजा हेगड़े, रिद्धि कुमार, भाग्यश्री और कुणाल कपूर जैसे कलाकार नज़र आए थे।

57
Image Credit : Social Media

5.आदिपुरुष (2023)

हिंदी वर्जन की कमाई : 135.04 करोड़ रुपए (डिजास्टर)

इस फिल्म में प्रभास के अलावा कृति सेनन और सैफ अली खान जैसे कलाकारों की भी अहम् भूमिका थी। फिल्म का डायरेक्शन ओम राउत ने किया था। यह हिंदी बेल्ट में प्रभास की इकलौती ऐसी फिल्म है, जो 100 करोड़ से ज्यादा कमाकर भी डिजास्टर साबित हुई।

67
Image Credit : Social Media

6.सलार पार्ट 1 : सीजफायर (023)

हिंदी वर्जन की कमाई : 153.84 करोड़ रुपए (सुपरहिट)

इस फिल्म का निर्देशन प्रशांत नील ने किया था। फिल्म में प्रभास के अलावा पृथ्वीराज सुकुमारन, श्रुति हासन, जगपति बाबू और बॉबी सिन्हा जैसे कलाकारों की भी अहम् भूमिका थी।

77
Image Credit : Social Media

7.कल्कि 2898 AD (2024)

हिंदी वर्जन की कमाई : 294.25 करोड़ रुपए (सुपरहिट)

प्रभास के अलावा इस फिल्म में अमिताभ बच्चन, कमल हासन, दीपिका पादुकोण की अहम् भूमिका थी। इस फिल्म का डायरेक्शन नाग अश्विन ने किया था।

About the Author

GG
Gagan Gurjar
गगन गुर्जर। पत्रकारिता क्षेत्र में सितंबर 2010 से कार्यरत हैं, 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मई 2022 से Asianet News Hindi में ये कार्यरत हैं। यहां पर डिप्टी न्यूज एडिटर के तौर पर एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रहे हैं। उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में M.Sc और मीडिया स्टडीज में M.Phil किया है। मनोरंजन जगत से जुड़े मुद्दों और समसामयिक विषयों पर लिखने में रुचि। उनसे gagan.gurjar@asianetnews.in संपर्क किया जा सकता है।
प्रभास
बॉलीवुड समाचार
हिंदी में बॉलीवुड समाचार
मनोरंजन समाचार
हिंदी में मनोरंजन समाचार
दक्षिण सिनेमा समाचार
Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved