हंटर एक्टर ने एक्शन अवतार में लौटने की इंफर्मेशन शेयर की है।  सुनील शेट्टी ने कहा कि उन्होंने कहीं गड़बड़ कर दी और इसलिए लोग उन्हें कुछ समय के लिए भूल गए।

एंटरटेनमेंट डेस्क, Sunil Shetty told his weakness : सुनील शेट्टी हंटर - टूटेगा नहीं तोड़ेगा के साथ एक एक्शन अवतार में छोटी स्क्रीन पर वापसी कर रहे हैं । एक्टर ने अपने करियर में एक्शन और कॉमेडी जॉनर की कई फिल्में की हैं । सुनील शेट्टी को एक्शन हीरो में देखने की ख्वाहिश जल्द पूरी होने जा रही है। वहीं एक सुनील भी महसूस करते हैं कि वह एक्शन स्पेस में काम करने में ज्यादा सहज हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

कहीं गड़बड़ कर दी : सुनील शेट्टी

हंटर एक्टर ने एक्शन अवतार में लौटने की इंफर्मेशन शेयर की है। वहीं इंडिया टुडे से बात करते हुए, सुनील शेट्टी ने कहा कि उन्होंने कहीं गड़बड़ कर दी और इसलिए लोग उन्हें कुछ समय के लिए भूल गए। जब सुनील शेट्टी से पूछा गया कि क्या वह एक्शन स्पेस में काम करने में ज्यादा कंफर्टेबलज महसूस करते हैं, तो एक्टर ने कहा, "हां, श्योर, पिछले कुछ समय से उन्हें अच्छा कंटेंट नहीं मिला था । इसलिए इसे फिर करना मेरे लिए एक चुनौती थी। अब मैं पहले जैसी उम्र का नहीं हूं और मुझमें उतनी एनर्जी नहीं है। चीजें अब बदल गई हैं।"

अब जवानों की तरह नहीं कर सकता रोल 

उन्होंने आगे कहा, "तो, क्या मैं उस पुराने सुनील शेट्टी के वापस पा सकता हूं, यह वह सवाल है जो मैंने खुद से पूछा था । मैं उतना फिट या फुर्तीला नहीं हो सकता, लेकिन मैं सुनील शेट्टी से ज्यादा स्मार्ट हूं। मैं किरदारों को बेहतर तरीके से समझ पाया हूं। मैंने अपना किरदार (हंटर में) बहुत अधिक स्वैग के साथ निभाया है, जितना कि मैं तब करता था जब मैं छोटा था। मैंने किरदार को बहुत अधिक समझा है।"

अपने कैरेक्टर के बारे में अधिक इंफर्मेशन देते हुए, अभिनेता ने कहा, "मुझे पता था कि कहां ब्रेक लगाना है और कहां पूरी ताकत लगानी है। क्या मायने रखता है ? क्या एक्सप्रेशन आने चाहिए ?

ये भी पढ़ें - 

बच्चों के होठों पर किस करने की मची होड़, छवि मित्तल को कॉपी कर रहे फैंस