Tiger Shroff, दिशा पाटनी के फैंस को बड़ा झटका, ये फिल्म हुई डिब्बा बंद
Tiger Shroff Disha Patni starrer Hero No1 to be close टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी की जोड़ी के लाखों दीवाने हैं । दोनों का रिलेशनशिप था तो उनकी केमेस्ट्री को लेकर फैंस एक्साइटेड हुआ करते थे। ब्रेकअप होने के बाद दोनों की Hero No.1 डिब्बा बंद हो गई है।

टाइगर श्रॉफ और एक्स गर्लफ्रेंड दिशा पाटनी के फैंस को बड़ा झटका लगा है। गोविंदा, करिश्मा कपूर की हीरों नंबर 1 की रीमेक अब शायद कभी नहीं बनेगी।
टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी के साथ डायरेक्टर जगन शक्ति ने न्यू मूवी Hero No.1 का ऐलान किया था।
ताज़ा जानकारी के मुताबिक Hero No.1 ठंडे बस्ते में चली गई है। वहीं जगन शक्ति अपनी अगली फिल्म की तैयारी में जुट गए हैं।
ईटाइम्स की एक खबर के अनुसार, फिल्म हीरो नं.1 के डायरेक्टर जगन शक्ति ने नया प्रोजेक्ट शुरू कर दिया है। वो हीरो नं.1 पर अब काम नहीं कर रहे हैं।
टाइगर श्रॉफ स्टारार हीरो नं.1 का प्री प्रोडक्शन साल 2023 के सितम्बर-अक्टूबर में शुरू किया था, जिसकी शूटिंग इस साल जनवरी महीने से शुरू होने वाली थी लेकिन अब यह बंद हो गई है।
हीरो नं 1 फिल्म के डायरेक्टर जगन शक्ति भी दूसरे प्रोजेक्ट पर मूव कर चुके हैं। फिल्म से जुड़े टेक्नीशियन्स को भी फ्री कर दिया गया है।
टाइगर श्रॉफ और अक्षय कुमार स्टारर बड़े मियां छोटे मियां की रिलीज के बाद मेकर्स हीरो नं1 के प्रोजेक्ट पर विचार करेंगे कि इसे शुरू किया जाए या नहीं।
फिल्म हीरो नं. 1 में पहले दिशा पाटनी की जगह अदाकारा सारा अली खान दिखाई देने वाली थीं। सारा अली खान ने ये मूवी डेट्स की परेशानी के चलते छोड़ दी थी।
सारा अली खान की जगह दिशा पाटनी को टाइगर श्रॉफ केअपोजिट इस मूवी के लिए अप्रोच किया गया था ।
दरअसल दिशा और टाइगर की मूवी बागी 2 हिट रही थी। इसी वजहे से मेकर्स ने उन्हें हीरो नं.1 के लिए साइन किया था।
टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी के ब्रेकअप के बाद अब फिल्म मेकर को इस कपल को अपनी फिल्म के जरिए इंट्रोड्यूस करने की प्लानिंग पर पानी फिर गया है।
इन हालातों में अब जगन मोहन ने भी इस बड़े प्रोजेक्ट से हाथ पीछे खींच लिए हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।