- Home
- Entertianment
- Bollywood
- 2 Star-सिम्पल कहानी और धांसू मैसेज, कौन सी है ये फिल्म जिसने की बजट से 9 गुना कमाई
2 Star-सिम्पल कहानी और धांसू मैसेज, कौन सी है ये फिल्म जिसने की बजट से 9 गुना कमाई
2017 में प्रोड्यूसर करन जौहर ने आलिया भट्ट और वरुण धवन को लेकर एक फिल्म बनाई थी। डायरेक्टर शशांक खेतान की सिम्पल सी कहानी वाली इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर गदर मचाया था।
- FB
- TW
- Linkdin
)
फिल्म बद्रीनाथ की दुल्हनिया की रिलीज की 8 साल पूरे हो गए हैं। शशांक खेतान और करन जौहर की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया था।
फिल्म बद्रीनाथ की दुल्हनिया में वरुण धवन और आलिया भट्ट लीड रोल में थे। 2017 में आई इस फिल्म से इन दोनों स्टार्स को बॉलीवुड इंडस्ट्री में और हाइक मिल गई थी।
फिल्म बद्रीनाथ की दुल्हनिया की कहानी बहुत ही सिम्पल थी, लेकिन एक बड़ा मैसेज दिया था। फिल्म की कहानी दहेज के खिलाफ और लड़कियों को जिंदगी में आगे बढ़ने के मौकों पर बेस्ड थी।
करन जौहर ने 2014 में आई फिल्म हम्टी शर्मा की दुल्हनिया की स्टार कास्ट यानी वरुण धवन और आलिया भट्ट को 3 साल बाद फिर अपनी फिल्म बद्रीनाथ की दुल्हनिया में रिपीट किया था।
फिल्म बद्रीनाथ की दुल्हनिया में दोबारा साथ नजर आए वरुण धवन-आलिया भट्ट को दर्शकों का खूब प्यार मिला था। फिल्म को पहले ही दिन से शानदार रिस्पॉन्स मिला था।
फिल्म बद्रीनाथ की दुल्हनिया में एक होली पर गाना है उसको बना करके ले जाएंगे बद्री की दुल्हनिया… आज भी पसंद किया जाता है। इस गाने में आलिया-वरुण ने जबरदस्त डांस मूव्स दिखाएं थे।
करन जौहर ने फिल्म बद्रीनाथ की दुल्हनिया को 39 करोड़ के बजट में तैयार किया था। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर दबाकर नोट छापते हुए 200.45 करोड़ का कलेक्शन किया था।