विक्की कौशल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उनकी एक सरफिरी फैन उन्हें प्रपोज कर रही है।

एंटरटेनमेंट डेस्क. बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल और सारा अली खान स्टारर फिल्म 'जरा हटके जरा बचके' जल्द सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस बीच दोनों ही एक्टर्स फिल्म का जोरों शोरों से प्रमोशन कर रहे हैं। अब विक्की को बीती रात मुंबई के एक मॉल में स्पॉट किया गया, जहां उन्होंने फैंस से भी बातचीत की। इसी बीच उनकी एक फीमेल फैन ने उन्हें पकड़ लिया और अपना प्यार जाहिर करने लगी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

फैन ने किया विक्की को प्रपोज

अब इस इवेंट का एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक फैन विक्की से कहती है, 'इन्होंने कहा कि कैटरीना इनकी जान है पर विक्की कौशल मेरे जान हैं। इस जन्म में कैटरीना इनकी हो गई, लेकिन अगले सारे जन्मों में ये बस मेरे होंगे। आई लव यू विक्की।' इसके बाद उस लड़की ने विक्की को गले लगा लिया और जौर-जौर से रोने लगी। लेकिन फैन की यह बात सुनकर विक्की जरूर शर्म से लाल हो गए।

View post on Instagram

लोग कर रहे विक्की की तारीफ

अब इस वीडियो को देखने के बाद साफ हो गया है कि विक्की की फैन फॉलोइंग दिन पर दिन बढ़ती जा रही हैं। इस वीडियो पर रिएक्ट करते हुए जहां एक यूजर ने लिखा, 'विक्की के इस जेस्चर ने दिल जीत लिया।' वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, 'विक्की बहुत हंबल हैं। वो अपने फैंस की बहुत रिस्पेक्ट करते हैं।'

2 जून को रिलीज होगी विक्की-सारा की फिल्म

फिल्म 'जरा हटके जरा बचके' एक रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म है, जिसे लक्ष्मण उटेकर ने डायरेक्ट किया है। इस फिल्म का ट्रेलर में सारा और विक्की की केमिस्ट्री देखकर ऐसा बिलकुल नहीं लगा कि दोनों एक साथ पहली बार फिल्म कर रहे हैं। वहीं फैंस इस फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। आपको बता दें यह फिल्म 2 जून 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।