एनिमल के शूट लोकेशन का एक वीडियो एक फैन ने शेयर किया। इसमें रणबीर कपूर लंबे और बिखरे बालों में नजर आ रहे हैं। रणबीर का इंटेंस लुक देखकर  दर्शकों की इस मूवी के लिए बेकरारी बढ़ गई है।  

एंटरटेनमेंट डेस्क : रणबीर कपूर अपनी अपकमिंग फिल्म एनिमल की शूटिंग में व्यस्त हैं। इसे साल 2023 की सबसे बड़ी और चर्चित फिल्म बताया जा रहा है। इस मूवी की कुछ क्लिप लगातार वायरल हो रही हैं। इस मूवी में रणबीर कपूर एक डॉन का किरदार निभा रहे हैं। ये एक्शन फिल्म है, जिसमें रणबीर डॉन के किरदार में नज़र आएंगे। फैंस अपने चहेते स्टार को नए अवतार में देखने के लिए एक्साइटेड हैं ।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

फिल्म की लोकेशन से लीक हुआ वीडियो

फिल्म की लोकेशन का एक वीडियो वायरल हुआ है। इसके मुताबिक, एनिमल निश्चित तौर पर रणबीर कपूर के फैंस के लिए एक ट्रीट होगी। यह फिल्म एक क्राइम थ्रिलर है, जिसका डायरेक्शन संदीप वांगा ने किया है।

Scroll to load tweet…

इंटेस लुक में दिखे रणबीर कपूर

आखिरी बार तू झूठी मैं मक्कार में नजर आए रणबीर कपूर एनिमल की शूटिंग कर रहे हैं। इसके शूट लोकेशन का एक वीडियो एक फैन ने शेयर किया था। इसमें रणबीर लंबे और बिखरे बालों में नजर आ रहे हैं। वीडियो क्लिप में साफ नज़र आ रहा है कि रणबीर एक लिफ्ट की ओर बढ़ रहे हैं, इस दौरान वे यूनिट बॉय से अपना मोबाइल लेते है। बैकग्राउंड से साफ पता चल रहा है कि ये सीन एक हॉस्पिटल में फिल्माया गया है।

ANIMAL के बारे में

कबीर सिंह (2019) के बाद संदीप वांगा के डायरेक्शन में बनने वाली एनिमल दूसरी हिंदी फिल्म हैं। क्राइम थ्रिलर एनिमल को भूषण कुमार और कृष्ण कुमार की टी-सीरीज़, मुराद खेतानी की सिने1 स्टूडियो और प्रणय रेड्डी वांगा की भद्रकाली पिक्चर्स द्वारा बैंकरोल किया गया है। इसमें रणबीर कपूर के अपोजिट रश्मिका मंदाना ने लीड एक्ट्रेस का किरदार निभाया है। ये फिल्म 11 अगस्त को एकसाथ कई लैंग्वेज में थिएटर में रिलीज़ की जाएगी।