विजय वर्मा ने हाल ही में बातचीत के दौरान अपनी शादी के बारे में बात की और कहा कि उनकी मां उन पर शादी का दबाव बनाती हैं। साथ ही उन्होंने यह भी खुलासा किया कि उनके यहां लड़कों की शादी 16 साल में हो जाती है।

एंटरटेनमेंट डेस्क. बॉलीवुड के पॉपुलर एक्टर विजय वर्मा इन दिनों अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा पर्सनल लाइफ की वजह से सुर्खियों में रहते हैं। दरअसल विजय इन दिनों तमन्ना भाटिया को डेट कर रहे हैं और यही वजह है कि वो अक्सर किसी न किसी वजह से चर्चा में रहते हैं। अब हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान विजय वर्मा से पूछा गया कि क्या उनके घर वाले उन्हें शादी करने के लिए दबाव बनाते हैं। इस सवाल का विजय ने कुछ ऐसा जवाब दिया, जिसे सुन फैंस हैरान रह गए।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

विजय वर्मा की फैमिली कर रही उन पर शादी का प्रेशर

विजय ने कहा, 'मैं मारवाड़ी हूं। हमारी कम्यूनिटी में, लड़कों की शादी की उम्र 16 साल मानी जाती है। इसलिए मेरे साथ ये सब बहुत पहले शुरू हो गया था और बहुत जल्दी खत्म भी हो गया क्योंकि मैं शादी की उम्र पार कर चुका था। इसके अलावा मैं तब तक एक एक्टर बन चुका था। मैंने इन सवालों पर कभी सोचा ही नहीं और केवल अपने करियर पर फोकस किया, लेकिन मां आज तक मेरी शादी की जिद करती हैं। यहां तक कि वो अभी भी हर फोन कॉल पर शादी के लिए पूछती हैं, लेकिन मैं इसे टाल देता हूं, क्योंकि मैं अपनी लाइफ में अच्छा कर रहा हूं।'

'लस्ट स्टोरी 2' में साथ नजर आए थे विजय वर्मा-तमन्ना भाटिया

विजय वर्मा और तमन्ना भाटिया की रिलेशनशिप के बारे में इस साल की शुरुआत में अफवाह उड़ी थी। उस समय दोनों का गोआ की एक पार्टी से किस करते हुए वीडियो भी वायरल हुआ था। इसके बाद से दोनों को अक्सर कई मौकों पर एक साथ स्पॉट किया जाने लगा था। आपको बता दें दोनों को एक साथ 'लस्ट स्टोरी 2' में देखा गया था। इस सीरीज में फैंस ने दोनों की जोड़ी को खूब पसंद किया था।

और पढ़ें..

पत्नी दीपिका पादुकोण को देखकर रणवीर सिंह ने बीच इवेंट में किया यह काम, VIDEO देख हर कोई हो गया एक्टर का दीवाना