एयर इंडिया के अहमदाबाद हादसे में विक्रांत मैसी के फैमिली फ्रेंड क्लाइव कुंदर, जो फ्लाइट के पहले ऑफिसर थे, का निधन हो गया। एक्टर ने सोशल मीडिया पर दुख जताया और प्रभावित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की।

गुरुवार को अहमदाबाद में हुए एयर इंडिया विमान क्रैश में कई परिवारों से उनके सदस्य छीन लिए। रिपोर्ट्स की मानें तो 268 लोगों की जान इस हादसे की वजह से गई है, जिनमें 229 फ्लाइट पैसेंजर्स, 2 पायलट्स और 10 क्रू मेंबर्स शामिल हैं। '12वीं फेल' जैसी फिल्मों से दर्शकों के दिलों में अहम् जगह बनाने वाले एक्टर विक्रांत मैसी ने अपने फैमिली फ्रेंड को इस हादसे में खो दिया है। खुद विक्रांत ने इस बात का खुलासा किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने फैमिली फ्रेंड के निधन जानकारी दी है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

विक्रांत मैसी ने भारी मन से लिखी पोस्ट

विक्रांत मैसी ने भारी मन से सोशल मीडिया पर लिखा, "अहमदाबाद में हुए अकल्पनीय दुखद हादसे में अपनी जान गंवाने वाले परिवारों और प्रियजनों को लेकर मेरा दिल टूट गया है। मुझे यह जान कर और भी ज्यादा दर्द हुआ कि मेरे अंकल क्लिफोर्ड कुंदर ने अपने बेटे क्लाइव कुंदर को इस हादसे में खो दिया है, जो उस दुर्भाग्यपूर्ण फ्लाइट को ऑपरेट करने वाले पहले ऑफिसर थे। भगवान आपको और आपके परिवार को, अंकल को और उन सभी को हिम्मत दे, जो बुरी तरह प्रभावित हुए हैं।"

हालांकि, विक्रांत मैसी की पोस्ट देखकर लोगों ने अंदाजा लगाया कि विमान हादसे में मरने वाले क्लाइव कुंदर उनके कजिन भाई थे। ख़बरें सामने आने के बाद विक्रांत ने सफाई देते हुए एक पोस्ट और लिखी और बताया कि क्लाइव कुंदर उनके कजिन नहीं, बल्कि फैमिली फ्रेंड थे।

अहमदाबाद में कैसे हुआ प्लेन हादसा?

एयर इंडिया फ्लाइट AI171 गुरुवार दोपहर 1:38 बजे लंदन के लिए उड़ी थी। लेकिन 2 मिनट बाद ही यह क्रैश हो गई। फ्लाइट अहमदाबाद एयरपोर्ट से बाहर निकलते ही रहवासी इलाके मेघाणीनगर स्थित सिटी सिविल हॉस्पिटल और बीजे मेडिकल कॉलेज के होस्टल पर गिरा। इस विमान में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी समेत 230 पैसेंजर, दो पायलट और 10 क्रू मेंबर्स थे। इनमें से 241 लोगों की जान चली गई है। विश्वास कुमार नाम के पैसेंजर का इस हादसे में बचना किसी चमत्कार से कम नहीं माना जा रहा। रिपोर्ट्स की मानें तो इस होस्टल पर विमान गिरने से 27 लोगों की जान गई है, जिनमें 5 डॉक्टर्स भी शामिल हैं। कई अन्य लोगों के लापता होने की बात भी कही जा रही है।