- Home
- Entertainment
- Bollywood
- फिर हनीमून पर निकलीं Sonakshi Sinha, पति के साथ रोमांटिक अंदाज में आईं नजर
फिर हनीमून पर निकलीं Sonakshi Sinha, पति के साथ रोमांटिक अंदाज में आईं नजर
एंटरटेनमेंट डेस्क. बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी को 7 महीने हो गए हैं, लेकिन कपल का हनीमून खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। इस समय दोनों ऑस्ट्रेलिया घूमने गए हैं। जहां की फोटोज सोनाक्षी ने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।

इन फोटोज में सोनाक्षी और जहीर एक-दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करते हुए नजर आ रहे हैं।
इस फोटो में सोनाक्षी और जहीर समुद्र के अंदर पोज देते हुए दिखाई दे रहे हैं।
सोनाक्षी और जहीर फोटोज में कहीं समुद्र के बीच बोट पर सेल्फी ले रहे हैं, तो कभी वो एक-दूसरे की बाहों में बाहें डालकर पोज दे रहे हैं।
इन फोटोज को शेयर करते हुए सोनाक्षी और जहीर ने लिखा, 'ग्रेट बैरियर रीफ पर शानदार डाइव डे।'
सोनाक्षी और जहीर की इन फोटोज पर फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं। लोगों का कहना है कि वो साथ में बहुत प्यारे लग रहे हैं।
आपको बता दें सोनाक्षी और जहीर ने 23 जून को जहीर इकबाल से रजिस्टर्ड मैरिज की थी। वहीं शादी के बाद उन्होंने एक बड़ा रिसेप्शन दिया था।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।