अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर की कुछ फोटोज काफी तेजी से वायरल हो रही है। इन फोटोज में दोनों एक-दूसरे के काफी क्लोज नजर आ रहे हैं। हालांकि अब इन फोटोज से साफ हो गया है कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं।

एंटरटेनमेंट डेस्क. बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे (Ananya Panday) और आदित्य रॉय कपूर (Aditya Roy Kapur) इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से खूब चर्चा में हैं। दरअसल आदित्य रॉय इन दिनों 'द नाइट मैनेजर 2' की सक्सेस को एंजॉय कर रहे हैं और अपनी रूमर्ड गर्लफ्रेंड अनन्या पांडे के साथ स्पेन में वेकेशन एंजॉय कर रहे हैं। हाल ही में कपल को पुर्तगाल के लिस्बन शहर में एक साथ वक्त बिताते हुए स्पॉट किया गया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

एक-दूसरे के काफी क्लोज नजर आए अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर

अब वहां से आदित्य की एक फोटो वायरल हो रही है, जिसमें वो अनन्या को गले हुए दिखाई दे रहे हैं। इन फोटोज में आदित्य और अनन्या दोनों ट्विनिंग करते हुए नजर आ रहे हैं। जहां आदित्य ब्लैक शॉर्ट्स और टीशर्ट में रहे हैं, तो वहीं अनन्या पांडे ब्लैक ड्रेस में नजर आ रही हैं।

View post on Instagram

इससे पहले आदित्य और अनन्या को स्पेन के एक रॉक कॉन्सर्ट में स्पॉट किया गया था। वहीं दोनों ने अपने-अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अलग-अलग पोस्ट भी शेयर किया था, लेकिन अब इन फोटोज को देखने के बाद यह पुष्टि हो गई है कि दोनों स्पेन में वेकेशन एंजॉय कर रहे हैं।

पिछले साल से उड़ रही अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर के डेटिंग रूमर्स

अब इन फोटोज को देखने के बाद यह साफ हो गया है कि आदित्य और अनन्या बी-टाउन के नए कपल हैं। वहीं फैंस भी आदित्य और आदित्य को साथ देख काफी खुश हो गए हैं और दोनों को जल्द शादी करने की सलाह दे रहे हैं। आपको बता दें पिछले साल कृति सेनन की दिवाली पार्टी में साथ नजर आने के बाद से ही आदित्य और अनन्या के डेटिंग की अफवाहें उड़ रही थीं। हालांकि दोनों में से किसी ने अभी तक अपने रिश्ते को लेकर पुष्टि नहीं की है।

और पढ़ें..

परेश रावल ने क्यों ठुकराई OMG 2? एक्टर ने तोड़ी चुप्पी, कारण जानकर चौंक जाएंगे आप