सोशल मीडिया पर कुछ फोटोज और वीडियोज वायरल हो रही हैं, जिसमें ऐश्वर्या राय बच्चन और नव्या नवेली नंदा 'पेरिस फैशन वीक' में हुस्न का जलवा बिखेरती हुई नजर आ रही हैं।

एंटरटेनमेंट डेस्क. बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन इस समय पेरिस में हुस्न का जलवा बिखेर रही हैं। ऐश्वर्या ने बीती रात 'पेरिस फैशन वीक' के 'लॉरियल' शो में हिस्सा लिया। अब वहां से ऐश्वर्या की कई खूबसूरत फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इनमें ऐश्वर्या गोल्डन कलर की शिमरी गाउन में अपने हुस्न का जलवा बिखेरती हुई नजर आ रही हैं। खास बात तो यह थी कि इस इवेंट के लिए ऐश्वर्या ने अपने बालों को भी गोल्डन कलर का कर लिया था। अब सोशल मीडिया पर उनका यह लुक जमकर चर्चा में बना हुआ। वहीं फैंस भी उनके इस लुक की काफी तारीफ कर रहे हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
View post on Instagram

इवेंट में नव्या ने भी बिखेरा जलवा

पेरिस फैशन वीक में ऐश्वर्या राय बच्चन के साथ-साथ उनकी भांजी नव्या नवेली नंदा ने भी लोरियल के लिए रैंप पर वॉक की। अब इवेंट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें नव्या रेड ऑफ शोल्डर मिनी ड्रेस में नजर आ रही हैं। नव्या रैंप पर वॉक के दौरान काफी खुश दिखाई दी। उनके चेहरे पर एक कॉन्फिडेंस और एक्साइमेंट साफ दिखाई दे रहा रहा था।

View post on Instagram

यूजर्स के रिएक्शन

अब लोग ऐश्वर्या और नव्या की इन फोटोज पर तरह-तरह से रिएक्ट कर रहे हैं। जहां एक ने ऐश्वर्या की तारीफ करते हुए लिखा, 'इसे कहते हैं रैंप वॉक। सुपरमॉडल इज बैक।' दूसरे ने लिखा, 'ऐश्वर्या क्वीन थी, है और रहेगी। ओह माय गॉड क्या ब्यूटी है।' एक ने नव्या के बारे में बात करते हुए लिखा, 'नव्या का कॉन्फिडेंस देखने लायक है।' वहीं दूसरे ने लिखा, 'नव्या से बेहतर तरीके से यह कोई नहीं कर सकता।' आपको बता दें नव्या ने पहली बार किसी रैंप पर वॉक किया है। इतनी छोटी उम्र में पेरिस फैशन वीक का हिस्सा बनने पर लोग उन्हें बधाई दे रहे हैं।

और पढ़ें..

Tejas Teaser Reaction: कंगना रनौत की धमाकेदार फिल्म का टीजर देख लोग बोले- कंगना का डेडिकेशन वास्तव में इंस्पायरिंग है