अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर की एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रही है, जिसे देखकर साफ हो गया है कि कपल हाल ही में मूवी डेट पर गया था।

एंटरटेनमेंट डेस्क. बी-टाउन के न्यू कपल अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर इन दिनों अपने रिश्ते की वजह से खूब सुर्खियों में हैं। दोनों हाल ही में यूरोप ट्रिप पर गए थे। वहां से आने के बाद अब दोनों को मुंबई में मूवी डेट पर स्पॉट किया गया। इसका एक वीडियो भी काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें आदित्य रॉय कपूर व्हाइट शर्ट और ब्लैक पैंट में नजर आ रहे हैं। वहीं, अनन्या पांडे बिना मेकअप के पिंक ड्रेस में दिखाई दे रही हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

फैन ने खोल दिया मूवी डेट का राज

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें दोनों स्टार्स नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को उनकी एक फैन गर्ल ने शेयर किया है। इस वीडियो में पहले आदित्य थिएटर में घुसते हुए दिखाई दे रहे हैं। फिर उस फैन गर्ल की अनन्या के साथ एक सेल्फी होती है। उसके बाद फैन की आदित्य के साथ फोटो आती है। हालांकि उन्होंने फैन के साथ अलग-अलग फोटो क्लिक करवाई है, लेकिन इस वीडियो में दोनों एक ही मूवी हॉल में होते हैं।

View post on Instagram

आदित्य और अनन्या ने नहीं की है रिश्ते की पुष्टि

आदित्य और अनन्या ने इस रिश्ते की पुष्टि नहीं की है, लेकिन कपल को अक्सर एक साथ स्पॉट किया जाता है। इससे पहले आदित्य और अनन्या को स्पेन के एक रॉक कॉन्सर्ट में स्पॉट किया गया था। वहीं दोनों ने अपने-अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अलग-अलग पोस्ट भी शेयर किया था, लेकिन इन फोटोज को देखने के बाद यह पुष्टि हो गई थी कि दोनों स्पेन में वेकेशन एंजॉय कर रहे हैं। वहीं कुछ फैंस ने भी उन्हें एक दूसरे के साथ समय बिताते हुए स्पॉट किया था। आपको बता दें पिछले साल कृति सेनन की दिवाली पार्टी में साथ नजर आने के बाद से ही आदित्य और अनन्या के डेटिंग की अफवाहें उड़ रही थीं।

और पढ़ें..

क्या 170 करोड़ है मनोज बाजपेयी की नेट वर्थ? एक्टर का रिएक्शन सुनकर हो जाएंगे हैरान