सोशल मीडिया पर दीपिका पादुकोण का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो अपने बेबी बंप को छुपाती हुई नजर आ रही हैं। वहीं फैंस भी इस वीडियो पर तरह-तरह से रिएक्ट कर रहे हैं।

एंटरटेनमेंट डेस्क. बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) जल्द ही मां बनने वाली हैं। उन्होंने 2024 के फरवरी महीने में फैंस के साथ यह गुड न्यूज शेयर करते हुए कहा था कि वो सितंबर महीने में अपने पहले बच्चे का स्वागत करने वाली हैं। अब हाल ही में दीपिका की एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो ऑफ व्हाइट कलर के सलवार सूट में नजर आईं। खास बात तो यह थी कि इस दौरान वो अपने बेबी बंप को दुपट्टे से छुपाती हुई नजर आईं। वहीं उनके साथ काफी तगड़ी सिक्योरिटी भी थी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
View post on Instagram

फैंस कर रहे ऐसे रिएक्ट

इस वीडियो में दीपिका का प्रेग्नेंसी ग्लो साफ नजर आ रहा था। वहीं हेवी बेबी बंप की वजह से उन्हें चलने में भी दिक्कत हो रही थी। ऐसे में उनके बॉडीगार्ड उन्हें सहारा देते हुए नजर आए। वहीं दीपिका का हेवी बेबी बंप देखकर उनके फैंस बेसब्री से नन्हे मेहमान का इंतजार कर रहे हैं। जहां एक ने लिखा, 'देख कर लग रहा है कि लड़का होगा।' वहीं दूसरे ने लिखा, 'इनकी गोदभराई कब होगी? उसकी फोटोज का मैं इंतजार कर रहा हूं।'

दीपिका-रणवीर का वर्कफ्रंट

आपको बता दें दीपिका और रणवीर ने साल 2018 को इटली में धूमधाम से शादी की थी। ऐसे में अब शादी के 5 साल बाद कपल पेरेंट्स बनने वाले हैं। कपल के वर्कफ्रंट की बात करें तो दीपिका और रणवीर इस दिवाली पर रोहित शेट्टी के कॉप ड्रामा फिल्म 'सिंघम अगेन' में स्क्रीन स्पेस शेयर करते हुए दिखाई देंगे, जिसमें रणवीर सिम्बा के रूप में नजर आएंगे और दीपिका तारा शेट्टी के रोल में। इसके अलावा रणवीर अगले साल फरहान अख्तर की क्राइम ड्रामा फिल्म 'डॉन 3' में दिखाई देंगे। वहीं दीपिका कई अनटोल्ड प्रोजेक्ट्स में नजर आएंगी।

और पढ़ें..

शाहरुख का पुराना वीडियो वायरल, प्रीति जिंटा से कहा- गर्भवती होना चाहती हो तो…