सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें कंगना रनौत एक मिस्ट्री मैन के साथ नजर आ रही हैं। अब दोनों को साथ देख लोग सवाल कर रहे हैं कि आखिर यह शख्स कौन है।

एंटरटेनमेंट डेस्क. बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत को हाल ही में मुंबई के एक सलून के बाहर स्पॉट किया गया। इस दौरान वो एक 'मिस्ट्री मैन' के साथ नजर आईं, जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया और यह जानना चाह रहा है कि यह कौन है। खास बात तो यह थी कि कंगना पूरे समय उस शख्स का हाथ पकड़े रही थीं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

लोग कंगना रनौत से पूछ रहे यह सवाल

अब कंगना की जो वीडियो वायरल हो रही है, उसमें वो सलून से बाहर आती हैं। फिर वो एक अंजान शख्स का हाथ थामे पैपराजी को पोज देती हैं। इस दौरान कंगना ने ब्लू ड्रेस और इसके साथ गॉगल्स लगाए हुए थे। वहीं वो शख्स ऑल ब्लैक लुक में नजर आ रहा था। अब इन फोटोज को देखकर लोग इस 'मिस्ट्री मैन' के बारे में जानना चाह रहे हैं। जहां एक यूजर ने लिखा है, 'कौन है ये?' दूसरे यूजर ने लिखा, 'ये कंगना का नया बॉयफ्रेंड है क्या?' वहीं कुछ लोगों का कहना है कि कंगना ने आखिर ऋतिक रोशन जैसाढूंढ ही लिया। हालांकि फैंस का कहना है कि कंगना की उस शख्स के साथ जोड़ी अच्छी लग रही है।

View post on Instagram

कंगना रनौत ने शादी के बारे में किया था यह खुलासा

कंगना ने पिछले साल अपनी शादी के बारे में बात करते हुए कहा था, 'हर चीज का एक समय होता है और अगर मेरी जिंदगी में वो समय आना है तो आएगा। मैं शादी करना चाहती हूं और अपना परिवार बसाना चाहती हूं, लेकिन सही समय पर ऐसा होगा। मैं निश्चित रूप से शादी करना चाहती हूं और बच्चे पैदा करना चाहती हूं। मैं खुद को पांच साल बाद एक मां और एक पत्नी के रूप में देखती हूं। सारी चीजें आपको पता चल जाएगा। बहुत जल्द।' आपको बता दें कंगना अपनी पीरियड ड्रामा फिल्म 'इमरजेंसी' में नजर आएंगी। इस फिल्म में कंगना दिवंगत प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की भूमिका में नजर आएंगी।

और पढ़ें..

'स्वागत करो श्री राम का', अयोध्या ही नहीं पूरे देश में गूंज रहा राम भजन