मलाइका अरोड़ा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें मलाइका को उनके फैंस ने घरे लिया है। इस दौरान फैंस एक्ट्रेस के साथ धक्का-मुक्की भी करते हुए नजर आए।

एंटरटेनमेंट डेस्क. बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा इन दिनों दुबई में हैं। हाल ही में उन्हें वहां हुए एक इवेंट में स्पॉट किया गया। इस दौरान वो काफी ग्लैमरस लुक में नजर आईं। इवेंट के बाद मलाइका अपने फैंस से भी मिलीं और उनके साथ सेल्फी भी क्लिक करवाई, लेकिन उस दौरान कुछ ऐसा हुआ जिससे मलाइका भड़क गईं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

फैंस ने दिया मलाइका को धक्का

अब सोशल मीडिया पर मलाइका का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो फैंस से घिरी हुई नजर आ रही हैं। दरअसल हुआ ये कि मलाइका को देखते ही उनके फैंस क्रेजी हो गए और उनके साथ सेल्फी क्लिक करने के लिए बेचेन हो गए। इस वजह से वहां धक्का मुक्की होने लगी। इतनी भीड़ देखकर मलाइका भी परेशान हो गईं और इतने में उन्होंने एक फैन को रोकते हुए कहा, 'आराम से,आराम से। प्लीज धक्का मत दीजिए।'

View post on Instagram

यूजर्स के रिएक्शन

आपको बता दें इस दौरान मलाइका के कई सिक्योरिटी गार्ड्स भी उन्हें प्रोटेक्ट करने में लगे थे। अब इस वीडियो को देखने के बाद लोग तरह-तरह से रिएक्ट कर रहे हैं। जहां एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, 'लोगों को एक्टर्स के साथ ऐसा नहीं करना चाहिए। आखिर वो लोग भी तो इंसान हैं।' वहीं दूसरे ने लिखा, 'फैंस को ऐसे धक्का-मुक्की नहीं करनी चाहिए, ये सही तरीका नहीं है।'

मलाइका ने हाल ही में किया है OTT डेब्यू

आपको बता दें मलाइका अरोड़ा को हाल ही में उनके ओटीटी डेब्यू रियलिटी शो 'मूविंग इन विद मलाइका' में देखा गया था। इसी के साथ वो गुरु रंधावा के म्यूजिक वीडियो 'तेरा की ख्याल' में दिखाई दी थीं। इस वीडियो में मलाइका के ग्लैमरस अवतार को उनके फैंस ने खूब पसंद किया था।