नीतू कपूर का एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो अपने दोस्त पद्मिनी कोल्हापुरे के साथ नाटू-नाटू पर डांस करते हुए दिखाई दे रही हैं। अब एक्ट्रेस के इस वीडियो को देखने के बाद फैंस से लेकर सेलेब्स तक उनकी तारीफ कर रहे हैं।

एंटरटेनमेंट डेस्क. बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट की सास नीतू कपूर का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो फिल्म RRR के पॉपुलर सॉन्ग नाटू-नाटू पर डांस करते हुए नजर आ रही हैं। इस वीडियो में नीतू के साथ उनकी दोस्त और बॉलीवुड एक्ट्रेस पद्मिनी कोल्हापुरे भी नजर आ रही हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

रिद्धिमा ने की नीतू-पद्मिनी की तारीफ

पद्मिनी ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'मेरी फेवरेट नीतू कपूर के साथ नाटू-नाटू गाने पर डांस।' इसका जवाब देते हुए नीतू ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर लिखा, 'पुराने दोस्त के साथ नाटू-नाटू का प्रयास किया।' वहीं नीतू की बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी ने इस वीडियो पर ताली बजाने वाले इमोटिकॉन का इमोजी बनाकर रिएक्ट किया।

View post on Instagram

नाटू-नाटू का हुक स्टेप करती दिखीं नीतू

इस वीडियो में दोनों नाटू-नाटू का हुक स्टेप को बखूबी करती हुई नजर आ रही हैं। वहीं वहां मौजूद लोग उनके लिए जोर-जोर से तालियां बजा रहे हैं। इस वीडियो में नीतू व्हाइट टॉप, ब्लेजर और पर्पल पैंट में नजर आ रही हैं। वहीं पद्मिनी ब्लू टॉप और ब्लैक पैंट में दिखाई दे रही हैं।

फैंस कर रहे नीतू-पद्मिनी की तारीफ

अब फैंस से लेकर सेलेब्स तक नीतू और पद्मिनी की इस वीडियो पर रिएक्ट करते हुए दोनों एक्ट्रेसेस की तारीफ कर रहे हैं। जहां एक फैन ने लिखा, 'आप दोनों को साथ देखकर अच्छा लगा।' दूसरे ने लिखा, 'ये दोनों स्वीट 16 हैं।' वहीं कुछ लोग नीतू की एनर्जी की भी तारीफ कर रहे हैं।

नीतू ने 2022 में किया था कमबैक

आपको बता दें नीतू कपूर के पति ऋषि कपूर का 2020 में निधन हो गया था। उसके बाद नीतू कपूर ने पिछले साल (2022) फिल्म 'जुग जुग जियो' से बॉलीवुड में कमबैक किया था। इस फिल्म में उनके साथ अनिल कपूर, वरुण धवन और कियारा आडवाणी की भी अहम भूमिका में थे।