अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने अलीबाग में 32 करोड़ के बंगले में गृह प्रवेश किया। इस आलीशान घर का नाम 'वीरन' रखा गया है, जो उनके नामों का मेल है। सोशल मीडिया पर पूजा की तैयारी का वीडियो वायरल।

एंटरटेनमेंट डेस्क. बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और उनके पति क्रिकेटर विराट कोहली को पिछले कुछ दिनों में कई बार अलीबाग और मुंबई के बीच आते-जाते देखा जा रहा है। ऐसे में अब खबर आ रही है कि कपल इतने दिनों से अपने घर हॉलिडे होम की गृह प्रवेश पूजा की तैयारी कर रहा था। वहीं अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रही है, जिसमें कुछ लोग पूजा का सामान और मिठाई लेकर फेरी पर अलीबाग की तरफ जा रहे हैं। वहीं इसमें एक पुजारी भी दिखाई दे रहा है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

इस हसीना को देख खुद का चेहरा क्यों जला बैठे थे अजय देवगन?

जानिए अनुष्का और विराट ने अपने बंगले का नाम क्या रखा है

अनुष्का और विराट के इस बंगले की कीमत 32 करोड़ रुपए है। यह महाराष्ट्र के अलीबाग में 10,000 स्क्वायर फीट में फैला हुआ है। कपल ने इस घर का नाम अपने नामों को मिलाकर 'वीरन' रखा है। इस घर के अलावा कपल ने अलीबाग में एक फार्म हाउस भी खरीदा है। अलीबाग, मुंबई से कुछ ही घंटों की दूरी पर है। यहां फेरी से भी पहुंचा जा सकता है। अनुष्का और विराट के अलावा यहां पर शाहरुख खान, धवन और कई अन्य सेलेब्स का घर भी है।

View post on Instagram

2017 में हुई थी अनुष्का-विराट की शादी

अनुष्का और विराट ने लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद दिसंबर 2017 में इटली में शादी की थी। शादी के समय से ही कपल लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करता है। उन्होंने 2021 में बेटी वामिका का स्वागत किया और साल 2024 में बेबी बॉय अकाय के पेरेंट्स बनें। दोनों ने अपने बच्चों को मीडिया से दूर रखा है। पिछले साल, रिपोर्टों ने दावा किया था कि कपल अपनी प्राइवेसी बनाए रखने के लिए और बच्चों को नॉर्मल लाइफ देने के लिए यूके में शिफ्ट होने वाला है। हालांकि, न ही अनुष्का और न ही विराट ने इस पर चुप्पी तोड़ी है।

और पढ़ें..

Hollywood नाम का रोचक इतिहास, रियल एस्टेट बोर्ड कैसे बना फिल्म जगत का स्वर्ग?