सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें शाहरुख खान की बर्थडे पार्टी में रणवीर सिंह पत्नी दीपिका पादुकोण से माफी मांगते हुए नजर आ रहे हैं।

एंटरटेनमेंट डेस्क. बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह कभी भी किसी पार्टी में धूम मचाने से नहीं चूकते हैं। वहीं अब रणवीर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें वो शाहरुख खान की बर्थडे पार्टी में मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं। शाहरुख ने अपने बर्थडे के मौके पर अपने बंगले 'मन्नत' में पार्टी रखी थी, जिसमें रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट से लेकर तमाम जाने-माने सेलेब्स शामिल हुए थे।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

रणवीर सिंह ने बीच पार्टी में दीपिका से मांगी माफी

रणवीर सिंह का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो सिंगर मीका के साथ डीजे बने हुए नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही वो शाहरुख के साथ हिट सॉन्ग्स भी गाते और उन पर थिरकते हुए हुए दिखाई दे रहे हैं। वहीं फिर आगे वो 'चलो भी जो हुआ, वो जाने दो...' पर टेबल पर चढ़कर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं वो दीपिका पादुकोण से कान पकड़कर माफी भी मांग रहे हैं। इस दौरान दीपिका भी फ्लोर पर डांस करती हुई नजर आईं और रणवीर का डांस देख हंस रही हैं।

Scroll to load tweet…

अब इस वीडियो को देखने के बाद लोग रणवीर की तारीफ कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि रणवीर सिंह, शाहरुख फैनबॉय हैं, जो कभी भी इस बारे में मीडिया के सामने दिखावा नहीं करते। वहीं कुछ का कहना है कि दीपिका बहुत लकी हैं, जो उन्हें रणवीर सिंह जैसा पति मिला।

'कॉफी विद करण' पहली बार साथ पहुंचे थे रणवीर और दीपिका

आपको बता दें रणवीर और दीपिका हाल ही में 'कॉफी विद करण सीजन 8' में स्पेशल गेस्ट बनकर पहुंचे थे। इस दौरान दीपिका ने करण जौहर के चैट शो में 'कैजुअल रिलेशनशिप' को लेकर बयान दिया था, जिसकी वजह से उन्हें जमकर ट्रोल भी किया गया। वहीं इटली में शादी के बंधन में बंधने के पांच साल बाद शो में रणवीर और दीपिका की शादी का वीडियो जारी किया गया था, जिसे फैंस ने जमकर प्यार दिया।

और पढ़ें..

अटल बिहारी वाजपेयी का किरदार निभाना नहीं था पंकज त्रिपाठी के लिए आसान, एक्टर ने खुद किया खुलासा