वरुण धवन ने खुलासा किया कि एक पावरफुल शख्स की पत्नी उनके नाम पर फंसाई जा रही थी और उनके घर में घुसकर तोड़फोड़ की। पुलिस को बुलाना पड़ा। एक महिला फैन ने उन्हें जबरदस्ती किस भी किया।

एंटरटेनमेंट डेस्क. वरुण धवन इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'बेबी जॉन' के प्रमोशन में व्यस्त हैं। इसी सिलसिले में दिए गए एक हालिया इंटरव्यू के दौरान वरुण ने खुलासा किया कि कैसे एक बार किसी ने उनके नाम पर एक महिला को गुमराह किया था। वरुण के मुताबिक़, वह महिला किसी पावरफुल शख्स की पत्नी थी और उसने उनके घर में घुसकर तोड़फोड़ तक कर डाली थी। एक्टर के मुताबिक़, मामले को संभालने के लिए उन्हें पुलिस को तक बुलाना पड़ा था।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

वरुण धवन ने किया शॉकिंग खुलासा

वरुण धवन ने बीयरबीसेप के नाम से मशहूर रणवीर अहलुवालिया के पॉडकास्ट पर बताया, "और वह महिला एक बहुत ही पावरफुल शख्स की पत्नी थी। मैं पद नहीं बता सकता, लेकिन वह बहुत ही पावरफुल आदमी था। और उसे (महिला) फंसाया जा रहा था। कोई उससे मेरे नाम का इस्तेमाल कर बात कर रहा था। वह मेरे घर के बारे में सबकुछ जानती थी और उसने सोचा कि मैं अपने परिवार को छोड़ने जा रहा हूं। यह बेहद ही डरावना हो गया था।" वरुण ने आगे बताया कि उन्होंने पुलिस से संपर्क किया। उनके मुताबिक़, महिला कांस्टेबल ने आकर महिला को काबू किया।

जब महिला फैन ने वरुण धवन को जबरदस्ती Kiss किया

वरुण धवन ने बताया कि उनके साथ कई बार फैन्स द्वारा अनुचित व्यवहार किया गया। उन्होंने एक घटना को याद किया, जिसमें एक महिला फैन ने उन्हें जबरदस्ती Kiss कर लिया था। इससे उन्हें बेहद बुरा महसूस हुआ था। इसके अलावा कई बार पब्लिकली लोगों ने उन्हें चुटकी काटी है। वे कहते हैं, "मुझे महिलाओं के लिए बहुत बुरा लगता है। क्योंकि, मैं तुरंत खुद को उनकी स्थिति में रख लेता हूं। अगर मेरे साथ ऐसा हो रहा है तो उनके साथ तो और भी बुरा हो रहा होगा।"

25 दिसंबर को रिलीज होगी 'बेबी जॉन'

बेबी जॉन के निर्माता 'जवान' फेम एटली कुमार हैं और इसे कलीस ने निर्देशित किया है। यह फिल्म तमिल की हिट 'थेरी' की रीमेक है। फिल्म में वरुण धवन के अलावा कीर्ति सुरेश और वामिका गब्बी की भी मुख्य भूमिका है। फिल्म 25 दिसंबर को रिलीज हो रही है। 'बेबी जॉन' के अलावा वरुण धवन को 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' और 'है जवानी तो इश्क होना है' जैसी फिल्मों में भी देखा जाएगा।

और पढ़ें…

किसने किया अल्लू अर्जुन की उस भतीजी का रोल, जिसके लिए जान पर खेल गया 'पुष्पा'

बॉलीवुड की 10 सबसे डिस्टर्बिंग मूवीज, देख कर उड़ जाएंगे दिमाग की चीथड़े!