रानी मुखर्जी स्टारर मर्दानी 3, 27 फरवरी 2026 को रिलीज़ होगी। इस बार शिवानी शिवाजी रॉय एक और खतरनाक केस सुलझाने के लिए तैयार हैं। फिल्म को डार्क और एक्शन से भरपूर बताया जा रहा है।

यश राज फिल्म्स की मर्दानी सीरीज़ हिंदी सिनेमा की सबसे बड़ी महिला-केंद्रित फ्रेंचाइजी बन चुकी है, जिसे पिछले 10 वर्षों में दर्शकों का भरपूर प्यार और सराहना मिली है। यह ब्लॉकबस्टर फ्रेंचाइजी आज एक कल्ट स्टेटस प्राप्त कर चुकी है और सिनेमा प्रेमियों के बीच खास पहचान रखती है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

भारत की सबसे बड़ी और एकमात्र महिला पुलिस अधिकारी पर आधारित फ्रेंचाइजी मर्दानी अब अपने तीसरे भाग में प्रवेश कर रही है। मर्दानी 3 में रानी मुखर्जी एक बार फिर से शिवानी शिवाजी रॉय की भूमिका में नजर आएंगी – एक निडर पुलिस अधिकारी, जो निस्वार्थ भाव से न्याय के लिए लड़ती है।

आज YRF ने मर्दानी 3 की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है – यह फिल्म शुक्रवार, 27 फरवरी 2026 को रिलीज़ होगी। खास बात यह है कि इस दिन के कुछ दिन बाद ही होली का पर्व (4 मार्च) मनाया जाएगा, जो अच्छाई की बुराई पर जीत का प्रतीक है। इसी को ध्यान में रखते हुए फिल्म निर्माताओं ने इस फिल्म को एक खूनी, हिंसक संघर्ष के रूप में प्रस्तुत करने का इरादा जाहिर किया है – शिवानी की अच्छाई बनाम खतरनाक बुराई के बीच।

Scroll to load tweet…

रानी मुखर्जी पहले ही यह बता चुकी हैं कि यह फिल्म डार्क, डेडली और ब्रूटल यानी अंधेरी, जानलेवा और निर्मम होगी, और यह बयान सुनते ही इंटरनेट यूजर्स, स्टार के फैंस और फ्रेंचाइजी के प्रशंसकों के बीच जबरदस्त उत्सुकता देखी जा रही है।