सैयारा फिल्म से एक और गाना रिलीज़! विशाल मिश्रा की आवाज़ में 'तुम हो तो' गाने के पीछे की दिलचस्प कहानी जानें, कैसे मोहित सूरी और विशाल का 12 साल पुराना रिश्ता इस गाने में खास रंग लाया है।

यशराज फिल्म्स और मोहित सूरी की फिल्म सैयारा अब तक के सबसे खूबसूरत म्यूजिक एलबम्स में से एक साबित हो रही है। टाइटल ट्रैक सैयारा और जुबिन नौटियाल द्वारा गाया गया रोमांटिक गाना बर्बाद के बाद अब फिल्म का तीसरा गाना तुम हो तो रिलीज़ कर दिया गया है, जिसे इस समय देश के सबसे चर्चित युवा गायक विशाल मिश्रा ने गाया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

View post on Instagram

मोहित सूरी ने खुलासा किया कि वह विशाल मिश्रा को 12 साल से जानते हैं और जब उन्होंने सुना कि विशाल ने अपने कॉलेज के ब्रेकअप के समय मोहित के गानों को सुनकर संगीत को करियर बनाने का फैसला किया था, तो वो बेहद भावुक हो गए।

मोहित कहते हैं,"विशाल 12 साल पहले मुझसे मिलने आया था। तभी से हमने तय किया था कि एक दिन कुछ खास साथ बनाएंगे। मुझे गर्व है कि ये मौका सैयारा में आया। जब विशाल ने कहा कि मेरे गानों ने उसे म्यूजिक को करियर चुनने की प्रेरणा दी, तो दिल भर आया।"

वह आगे कहते हैं,"जब आपको पता चलता है कि आपका काम किसी की ज़िंदगी को दिशा दे रहा है, तो वो बेहद खास एहसास होता है। संगीत आत्मा से जुड़ने वाला माध्यम है और मैं सौभाग्यशाली हूँ कि 20 साल के अपने करियर में लोगों के दिलों में जगह बना पाया। विशाल जैसे कलाकार के साथ काम करना मेरे लिए सौभाग्य की बात है।"

मोहित सूरी को विशाल की सफलता पर गर्व है। "वो जब भी मुझसे मिलता था, कुछ स्क्रैच ट्रैक्स लाता था – उनमें जादू था! अब तुम हो तो में उसने वही जादू दिखाया है। मुझे यकीन है कि यह उसका अब तक का सबसे रोमांटिक गाना साबित हो सकता है।"

फिल्म सैयारा में अहान पांडे और अनीत पड्डा जैसे नए चेहरों की शानदार केमिस्ट्री दिखाई गई है। फिल्म 18 जुलाई, 2025 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी। वायआरएफ और मोहित सूरी – दोनों ही रोमांटिक कहानियों के उस्ताद माने जाते हैं, और सैयारा से वे एक और यादगार प्रेम कहानी ला रहे हैं।