Zarine Khan Death: एक्टर संजय खान की पत्नी जरीन खान का 81 साल की उम्र में निधन हो गया। उनके बेटे जायद खान ने अंतिम संस्कार किया। बाद में, परिवार ने उनकी अस्थियों को गंगा नदी में विसर्जित किया, जिसका वीडियो संजय खान ने शेयर किया।

दिग्गज एक्टर संजय खान की पत्नी जरीन खान का 7 नवंबर को निधन हो गया। वो 81 साल की थीं और कुछ समय से बढ़ती उम्र से जुड़ी समस्याओं से जूझ रही थीं। उनके पति संजय खान और बच्चों सुजैन खान, सिमोन अरोड़ा, फराह अली खान और जायद खान सहित उनका पूरा परिवार उनके निधन पर शोक व्यक्त कर रहा है। उनके बेटे जायद खान ने हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार 7 नवंबर को उनका अंतिम संस्कार किया। वहीं अब, उनके निधन के कुछ दिनों बाद, संजय खान ने इंस्टाग्राम पर एक इमोशनल वीडियो शेयर किया है, जिसमें उनका परिवार जरीन की अस्थियों को गंगा नदी में विसर्जित करता हुआ दिखाई दे रहा है। इस दौरान जायद खान फूट-फूटकर रोते दिखाई दिए।

संजय खान ने शेयर किया इमोशनल वीडियो

संजय खान द्वारा शेयर किए गए वीडियो में वो, जायद खान, सुजैन खान, फराह खान अली, सिमोन और परिवार के अन्य सदस्य जरीन खान की अस्थियां विसर्जित करने के लिए नदी की ओर जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान जायद भावुक होते हुए अपने पिता संजय खान का हाथ पकड़े हुए दिखाई दे रहे हैं। जैसे ही परिवार अस्थियां विसर्जित करता है, जायद, सुजैन और अन्य लोग फूट-फूट कर रो पड़ते हैं। इसके बाद वीडियो में संजय खान और जरीन खान की अनसीन फोटोज दिखाई दे रही हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'मेरी प्यारी पत्नी जरीन संजय खान की याद में।'

View post on Instagram

ये भी पढ़ें..

Rajkummar Rao और पत्रलेखा बने पेरेंट्स, अब सामने आईं बेबी शॉवर की Pics

Dharmendra Health Update: अब कैसी है धर्मेंद्र की हालत, घर से पहली बार आई खबर!

कौन थीं जरीन खान?

जरीन खान एक पॉपुलर मॉडल, एक्ट्रेस और इंटीरियर डिजाइनर थीं, जिन्होंने 1960 और 1970 के दशक में अपनी खास पहचान बनाई। वो उन शुरुआती सितारों में से एक थीं जिन्होंने भारतीय फैशन और विज्ञापन उद्योग को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। जरीन ने कई हिंदी फिल्मों में भी अभिनय किया, जिनमें 'तेरे घर के सामने' (1963) जैसी फिल्में शामिल हैं। हालांकि, उनका नाम ज्यादा चर्चित हुआ था अभिनेता और निर्देशक संजय खान से उनकी शादी के कारण। जरीन और संजय ने 1960 में विवाह किया था। इतनी पॉपुलैरिटी मिलने के बावजूद, जरीन ने लाइमलाइट से दूर रहना पसंद किया और हमेशा अपने परिवार और घर पर ध्यान केंद्रित किया। वa अभिनेता जायेद खान, डिजाइनर सुजैन खान और फराह खान अली की मां भी थीं।