MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Entertainment
  • 'Border 2' 500 CR क्लब से कितनी दूर? India-Pak मैच के बीच सनी देओल की फिल्म ने की बंपर कमाई

'Border 2' 500 CR क्लब से कितनी दूर? India-Pak मैच के बीच सनी देओल की फिल्म ने की बंपर कमाई

Sunny Deol Movie Border 2 Box Office पर 24 दिन से मजबूती के साथ टिकी हुई है। रविवार (15 फ़रवरी) को जहां लोग घर में बैठकर टी-20 वर्ल्डकप के तहत भारत-पाकिस्तान मैच को एन्जॉय कर रहे थे, वहां 'बॉर्डर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त परफॉर्मेंस दी।

3 Min read
Author : Gagan Gurjar
Published : Feb 16 2026, 09:46 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
'बॉर्डर 2' ने 24वें दिन कितनी कमाई की?
Image Credit : Facebook

'बॉर्डर 2' ने 24वें दिन कितनी कमाई की?

ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक़, 'बॉर्डर 2' ने रविवार को यानी रिलीज के बाद 24वें दिन लगभग 1.50 करोड़ रुपए की कमाई की। जाहिरतौर पर भारत-पाकिस्तान मैच की वजह से फिल्म की कमाई में कुछ गिरावट आई, लेकिन इसने एक ऐसा आंकड़ा हासिल किया कि चौथे वीकेंड का कुल कलेक्शन सम्मानजनक हो गया।

25
'बॉर्डर 2' की चौथे वीकेंड की कमाई कितनी?
Image Credit : Facebook

'बॉर्डर 2' की चौथे वीकेंड की कमाई कितनी?

'बॉर्डर 2' ने चौथे वीकेंड में लगभग 4.2 करोड़ रुपए से ज्यादा का कलेक्शन किया है। इस फिल्म ने चौथे शुक्रवार को लगभग 80 लाख रुपए कमाए थे तो वहीं चौथे शनिवार को लगभग 137.50 फीसदी की ग्रोथ हासिल करते हुए 1.9 करोड़ रुपए कूट डाले। चौथे रविवार की कमाई में लगभग 21 फीसदी की गिरावट आई, फिर भी कलेक्शन 1.5 करोड़ रुपए हो गया, जो बॉक्स ऑफिस पर तीन हफ्ते बिता चुकी फिल्म के लिहाज से काफी अच्छा है।

यह भी पढ़ें : OTT Release This Week: 16-22 फरवरी के बीच ओटीटी पर कंटेंट की बाढ़! कौन सी फिल्म-सीरीज कहां देखें?

35
24 दिन बाद 'बॉर्डर 2' का भारत में कलेक्शन
Image Credit : Facebook

24 दिन बाद 'बॉर्डर 2' का भारत में कलेक्शन

24 दिन बाद अनुराग सिंह के निर्देशन में बनी 'बॉर्डर 2' का भारत में नेट कलेक्शन 352.22 करोड़ रुपए से ज्यादा हो गया है। इस फिल्म ने सलमान खान स्टारर 'टाइगर जिंदा है', आमिर खान स्टारर 'पीके' और रणबीर कपूर स्टारर 'संजू' जैसी कई फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है। 'टाइगर जिंदा है', 'पीके' और 'संजू' ने भारत में क्रमशः 339.16 करोड़ रुपए, 340.8 करोड़ रुपए और 342.53 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था।

45
Border 2 Worldwide Collection 500 करोड़ के करीब
Image Credit : Instagram

Border 2 Worldwide Collection 500 करोड़ के करीब

वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर सनी देओल के साथ वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी जैसे कलाकारों से सजी 'बॉर्डर 2' वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ क्लब की ओर बढ़ रही है। फिल्म ने दुनियाभर में 477 करोड़ रुपए से ज्यादा कूट डाले हैं। अब देखना यह है कि दुनियाभर में 500 करोड़ की कमाई का आंकड़ा यह फिल्म छू पाती है या नहीं।

यह भी पढ़ें : O Romeo Day 3 Collection: शाहिद कपूर की फिल्म की रफ़्तार तीसरे दिन भी बरकरार, कमाए इतने CR

55
Border 2 Budget Recovery And profit?
Image Credit : instagram

Border 2 Budget Recovery And profit?

जे.पी. फिल्म्स और टी-सीरीज के बैनर तले 'बॉर्डर 2' का निर्माण निधि दत्ता और भूषण कुमार ने किया है। इसका बजट लगभग 275 करोड़ रुपए बताया जाता है। इस हिसाब से देखें तो घरेलू बॉक्स ऑफिस पर यह 77.22 करोड़ रुपए के फायदे में है, जो लागत का लगभग 28 फीसदी से ज्यादा है। कुल मिलाकर बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म सक्सेसफुल रही है। लेकिन हिट नहीं हो पाई है। हिट होने के लिए इस फिल्म को कम से कम 550 करोड़ रुपए की कमाई भारत में करनी होगी, जो अब संभव नहीं है।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

About the Author

GG
Gagan Gurjar
गगन गुर्जर। पत्रकारिता क्षेत्र में सितंबर 2010 से कार्यरत हैं, 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मई 2022 से Asianet News Hindi में ये कार्यरत हैं। यहां पर डिप्टी न्यूज एडिटर के तौर पर एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रहे हैं। उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में M.Sc और मीडिया स्टडीज में M.Phil किया है। मनोरंजन जगत से जुड़े मुद्दों और समसामयिक विषयों पर लिखने में रुचि। उनसे gagan.gurjar@asianetnews.in संपर्क किया जा सकता है।
बॉक्स ऑफिस (Box Office)
सनी देओल
बॉलीवुड समाचार
हिंदी में बॉलीवुड समाचार
मनोरंजन समाचार
हिंदी में मनोरंजन समाचार

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
India vs Pakistan: T-20 World Cup में भारत ने पाकिस्तान को रौंदा, झूम उठा बॉलीवुड
Recommended image2
Rajpal Yadav Case: तिहाड़ जेल में कैसी है राजपाल यादव की हालत, पत्नी राधा ने किया खुलासा
Recommended image3
OTT Release This Week: 16-22 फरवरी के बीच ओटीटी पर कंटेंट की बाढ़! कौन सी फिल्म-सीरीज कहां देखें?
Recommended image4
181 मिनट की अमिताभ बच्चन को वो डिजास्टर फिल्म, जिसका रीमेक रहा HIT-छप्परफाड़ की कमाई
Recommended image5
O Romeo Day 3 Collection: शाहिद कपूर की फिल्म की रफ़्तार तीसरे दिन भी बरकरार, कमाए इतने CR
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved