सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ को बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त शुरुआत मिली है। यह फिल्म 1997 में रिलीज हुई 'बॉर्डर' की सीक्वल है, जिसका डायरेक्शन अनुराग सिंह ने किया है। वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी जैसे कलाकार भी फिल्म में हैं।
सनी देओल की फिल्म 'बॉर्डर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर बंपर ओपनिंग की है। यह 2026 की सबसे बड़ी बॉलीवुड ओपनर फिल्म साबित हुई है। चार बजे तक के आंकड़ों के साथ ही फिल्म ने डबल डिजिट में कमाई कर ली थी और धर्मेंद्र और अगस्त्य नंदा स्टारर 'इक्कीस' की पहले दिन की कमाई को काफी पीछे छोड़ दिया था। वहीँ पहले दिन की कमाई का एस्टीमेटेड आंकड़ा आने के बाद यह ‘इक्कीस’ के लाइफटाइम कलेक्शन से थोड़ा सा पीछे रह गई है। अनुराग सिंह के निर्देशन में बनी हिस्टोरिकल वॉर ड्रामा ‘बॉर्डर’ उस वक्त से ही लगातार मोस्ट अवैटेड फिल्मों में शामिल थी,जब से इसका ऐलान हुआ था। अब जबकि यह रिलीज हो गई है तो दर्शक इसे देखने सिनेमाघरों में टूट पड़े हैं।
'बॉर्डर 2' की पहले दिन की कमाई (Border 2 Day 1 Collection)
ट्रेड ट्रेकिंग वेबसाइट sacnilk.com की रिपोर्ट के मुताबिक़, 'बॉर्डर 2' ने पहले दिन लगभग 30 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। इसके साथ ही इसने श्रीराम राघवन निर्देशित 'इक्कीस' के ओपनिंग कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है।1 जनवरी को रिलीज हुई धर्मेंद्र और अगस्त्य नंदा स्टारर फिल्म ने पहले दिन लगभग 7 करोड़ रुपए की कमाई की थी, जबकि इसका लाइफटाइम कलेक्शन 31.5 करोड़ रुपए रहा था।
यह भी पढ़ें : Border 2 Movie Review: इमोशनल करती है 'बॉर्डर 2' की कहानी, सनी देओल की एक्टिंग सब पर भारी
बॉर्डर 2' की ऑक्यूपेंसी कितनी रही?
रिपोर्ट्स के मुताबिक़, सुबह के शोज में 'बॉर्डर 2' की ऑक्यूपेंसी लगभग 19.46 फीसदी रही। वहीं, दोपहर के शोज में यह बढ़कर 26.33 प्रतिशत हो गई। शाम के शोज में फिल्म की ऑक्यूपेंसी लगभग 34.55 फीसदी रही। फिल्म को क्रिटिक्स की ओर से पॉजिटिव रिव्यू मिले हैं। इसके अलावा इसकी माउथ पब्लिसिटी भी जबरदस्त है, जिसका असर रात के शोज में देखने को मिला है।
यह भी पढ़ें : Border 2 का ऐसा क्रेज कि हर घंटे बिके 10 हजार टिकट, कमाई में 'धुरंधर' को छोड़ा पीछे
Border 2 की एडवांस बुकिंग कितनी हुई
'बॉर्डर 2' की एडवांस बुकिंग भी शानदार है। पहले दिन के लिए इस फिल्म के 4 लाख से ज्यादा टिकट एडवांस में बिके, जिनसे इसकी कमाई लगभग 12.5 करोड़ रुपए हुई। अगर ब्लॉक सीट्स भी इसमें शामिल कर दी जाएं तो यह आंकड़ा तकरीबन 17.5 करोड़ रुपए हो जाता है। इसके अलावा यह फिल्म सेटेलाइट राइट्स,डिजिटल राइट्स और म्यूजिकल राइट्स से कथिततौर पर पहले ही 200 करोड़ रुपए की कमाई कर चुकी है। फिल्म का निर्माण लगभग 275 करोड़ रुपए में हुआ है। उम्मीद जताई जा रही है कि फिल्म पहले ही हफ्ते में बजट की रिकवरी के आसपास पहुंच सकती है। फिल्म में वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी जैसे कलाकारों की भी अहम् भूमिका है।
