- Home
- Entertainment
- Border 2 Day 7 Collection: सनी देओल का बॉक्स ऑफिस तूफान! 7 दिन में ‘बॉर्डर 2’ 328 करोड़ पार
Border 2 Day 7 Collection: सनी देओल का बॉक्स ऑफिस तूफान! 7 दिन में ‘बॉर्डर 2’ 328 करोड़ पार
'बॉर्डर 2' की बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई जारी है। आलम यह है कि 7 दिन में इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड बॉक्स पर 300 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई कर ली है। इतना ही नहीं, भारत में यह फिल्म यह बजट निकालने के बेहद करीब पहुंच गई है।

Border 2 ने 7वें दिन कितनी कमाई की
तरन आदर्श के ट्वीट के मुताबिक़, ‘बॉर्डर 2’ ने रिलीज के बाद 7वें दिन यानी गुरुवार को 13.14 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। बुधवार के मुकाबले फिल्म की रफ़्तार कुछ कम रही, लेकिन इसने लगातार डबल डिजिट की कमाई का ट्रेंड बरकरार रखा। बुधवार को इस फिल्म ने भारत में नेट 15.04 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था।
Border 2 First Week Collection
बात पहले हफ्ते के कलेक्शन की करें तो 'बॉर्डर 2' करीब 244.97 करोड़ रुपए की कमाई अभी तक कर चुकी है। यह फिल्म ऋतिक रोशन स्टारर ‘वॉर’ को पहले हफ्ते की 10 सबसे कमाऊ फिल्मों की लिस्ट में 10वें पायदान पर खिसका कर खुद 9वीं पॉजिशन पर पहुंच गई है। वहीं. सलमान खान स्टारर ‘सुल्तान’ जो अब तक 10वें स्थान पर थी, वह लिस्ट से बाहर हो गई है, जिसने पहले हफ्ते 229.16 करोड़ रुपए की कमाई की थी।
यह भी पढ़ें : Border 2 Day 7 Advance Booking: ‘बॉर्डर 2’ की दहाड़, एडवांस बुकिंग देख ट्रेड पंडित हैरान!
पहले हफ्ते में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली 10 फ़िल्में
- पुष्पा 2 : द रूल (हिंदी वर्जन) : 433.50 करोड़ रुपए
- जवान : 391.33 करोड़ रुपए
- पठान : 364.15 करोड़ रुपए
- एनिमल : 338.63 करोड़ रुपए
- स्त्री 2 : 307.80 कैरोड़ रुपए
- ग़दर 2 : 284.63 करोड़ रुपए
- केजीएफ चैप्टर 2 (हिंदी वर्जन) : 268.63 करोड़ रुपए
- बाहुबली 2 : द कन्क्लूजन (हिंदी वर्जन) : 247 करोड़ रुपए
- बॉर्डर 2 : 244.97 करोड़ रुपए
- वॉर : 238 करोड़ रुपए
'ग़दर 2' से मात खा गई 'बॉर्डर 2'
'बॉर्डर 2' पहले हफ्ते की कमाई के मामले में सनी देओल की ही अन्य फिल्म 'ग़दर 2' से मात खा गई है। 2023 में रिलीज ही 'ग़दर 2' ने पहले हफ्ते में 284.63 करोड़ रुपए की कमाई की थी। फर्स्ट वीक में 'बॉर्डर 2' इस आंकड़े तक नहीं पहुंच पाई है।
यह भी पढ़ें : Border 2 Box Office: 68 साल के सनी देओल का धमाल, 'बॉर्डर 2' बनी 2026 की सबसे कमाऊ फिल्म
वर्ल्डवाइड 300 करोड़ पार हुआ 'बॉर्डर 2' का कलेक्शन
'बॉर्डर 2' ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 328.27 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है। इसमें से 36.64 करोड़ रुपए फिल्म ने ओवरसीज मार्केट से कमाए हैं, जबकि 291.63 करोड़ रुपए का ग्रॉस कलेक्शन इसने भारत में कर लिया है।
बजट रिकवरी से कितनी दूर 'बॉर्डर 2'
अनुराग सिंह के निर्देशन में बनी वॉर ड्रामा फिल्म 'बॉर्डर 2' का निर्माण लगभग 275 करोड़ रुपए में हुआ है। फिल्म ने 244.97 करोड़ रुपए से ज्यादा कमा लिए हैं। यानी कि लागत की 89 फीसदी से ज्यादा की रकम रिकवर कर ली है। अब सिर्फ 11 फीसदी से कम बजट की रिकवरी रह गई है, जो इस वीकेंड में हो जाएगी।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।