‘बॉर्डर 2’ की सफलता के बीच सनी देओल थिएटर पहुंचे और दर्शकों का रिएक्शन देखा। फैंस ने तालियों और ‘भारत माता की जय’ के नारों से जश्न मनाया। बता दें कि फिल्म ने 4 दिनों में 173.17 करोड़ रुपये कमा लिए हैं।

Border 2 Latest News: सनी देओल इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म ‘बॉर्डर 2’ की शानदार सफलता का लुत्फ उठा रहे हैं। इसी बीच, वो हाल ही में दर्शकों का क्रेज देखने के लिए अचानक मुंबई के एक थिएटर में पहुंच गए। इसके बाद तो लोगों का रिएक्शन देखने लायक था। दरअसल, सनी देओल ये देखना चाहते थे कि उनकी मूवी को लेकर दर्शक कैसा महसूस कर रहे हैं और उनका रिएक्शन क्या है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

गैटी गैलेक्सी सिनेमा में सरप्राइज विजिट

जब सनी देओल मुंबई के गैटी गैलेक्सी सिनेमा में अचानक पहुंचे, तो वहां मौजूद फैंस की एक्साइटमेंट और बढ़ गई। वह अकेले नहीं थे, बल्कि उनके साथ को-स्टार अहान शेट्टी भी मौजूद थे। दोनों सितारों के पहुंचते ही भारी भीड़ जमा हो गई। फैंस उनके चारों ओर इकट्ठा हो गए, तालियां बजाने लगे और जोर-जोर से चिल्लाने लगे। वहीं, सनी देओल और अहान शेट्टी ने हाथ हिलाकर और मुस्कुराकर फैंस का अभिवादन किया।

थिएटर के बाहर फैंस के बीच नजर आए सनी देओल

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में सनी देओल को थिएटर के बाहर फैंस के बीच खड़े देखा जा सकता है। वह चुपचाप लोगों का उत्साह देखते रहे। दर्शक तालियां बजा रहे थे, जोर-जोर से चिल्ला रहे थे और अपनी पसंदीदा फिल्म के लिए जमकर चीयर कर रहे थे।

‘भारत माता की जय’ के नारों से गूंजा माहौल

थिएटर के बाहर का माहौल किसी उत्सव से कम नहीं था। कई लोग ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाते नजर आए। यह साफ दिख रहा था कि फिल्म की कहानी ने दर्शकों को भावनात्मक रूप से जोड़ दिया है और लोग इसकी सफलता का जश्न पूरे जोश के साथ मना रहे हैं।

Border 2 Box Office Collection: 4 दिन में 173 करोड़ से ज्यादा

बॉर्डर 2 की बॉक्स ऑफिस कमाई भी दर्शकों की दीवानगी को साबित करती है। सैकनिल्क के मुताबिक, ‘बॉर्डर 2’ ने रिलीज़ के चार दिनों के भीतर 173.17 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। फिल्म में सनी देओल लेफ्टिनेंट कर्नल फतेह सिंह कलेर के किरदार में नजर आ रहे हैं। फिल्म में दिलजीत दोसांझ, वरुण धवन और अहान शेट्टी के अलावा मोना सिंह, सोनम बाजवा, अन्या सिंह और मेधा राणा भी हैं। फिल्म का डायरेक्शन अनुराग सिंह ने किया है।