Sunny Deol ने किस उम्र में किया डेब्यू, कितनी मिली थी पहली फिल्म के लिए फीस?
सनी देओल बॉर्डर 2 को लेकर लाइमलाइट में हैं। फिल्म का ट्रेलर हाल ही में रिलीज किया गया था, जिसे सोशल मीडिया पर पसंद किया जा रहा है। फैन्स मूवी देखने बेताब हैं। उनकी इस मल्टी स्टारर फिल्म की एडवांस बुकिंग 19 जनवरी से शुरू होगी। ये वॉर ड्रामा मूवी है।

सनी देओल क्यों सुर्खियों में?
सनी देओल अपनी फिल्म बॉर्डर 2 की वजह से सुर्खियों में हैं। ट्रेड एनालिस्ट्स का मानना हैं कि इस वॉर ड्रामा फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर शानदार रिस्पॉन्स मिलने वाला है। इसी बीच आपको सनी की पहली फिल्म, डेब्यू के दौरान उनकी उम्र और फीस के बारे में बताते हैं।
सनी देओल ने किस उम्र में किया डेब्यू?
सनी देओल ने 1983 में आई फिल्म बेताब से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था। डेब्यू के वक्त सनी 26 साल के थे। उनकी पहली फिल्म के डायरेक्टर राहुल रवैल थे। फिल्म विजेता फिल्म्स प्रोडक्शन कंपनी के बैनर तले बनाया गया था।
ये भी पढ़ें... Border 2 का धमाका, सनी देओल की फिल्म ने तोड़ डाला धुरंधर का ये पहला रिकॉर्ड
सनी देओल की पहली फीस कितनी
सनी देओल ने फिल्म बेताब से बॉलीवुड में कदम रखा था। रिपोर्ट्स की मानें तो पहली फिल्म में काम करने उन्हें 5 लाख रुपए फीस मिली थी। फिल्म को महज 3 करोड़ के बजट में तैयार किया था और इसने 13.5 करोड़ का बिजनेस किया था।
सनी देओल की पहली हीरोइन कौन?
सनी देओल की पहली हीरोइन की बात करें तो वो अमृता सिंह थी। दोनों ने ही फिल्म बेताब से डेब्यू किया था। स्क्रीन पर दोनों की जोड़ी को खूब पसंद किया गया। इसके बाद दोनों फिल्म सनी में नजर आए थे।
सनी देओल की फिल्म बेताब के बारे में
फिल्म बेताब एक रोमांटिक म्यूजिकल फिल्म थी, जिसकी कहानी जावेद अख्तर ने लिखी थी। राहुल रवैल ने इसे निर्देशित किया है और बिक्रम सिंह देहल इसके प्रोड्यूसर थे। फिल्म में सनी देओल और अमृता सिंह के साथ शम्मी कपूर, प्रेम चोपड़ा, निरूपा रॉय, अनु कपूर भी थे। फिल्म की कहानी विलियम शेक्सपियर के नाटक द टेमिंग ऑफ द श्रू पर बेस्ड थी।
सनी देओल की बॉर्डर 2
सनी देओल की फिल्म बॉर्डर 2 रिपब्लिक डे के मौके पर 23 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इसके डायरेक्टर अनुराग सिंह है। इसमें वरुण धवन, अहान शेट्टी, दिलजीत दोसांझ, मोना सिंह, सोनम बाजवा, मेधा राणा और आन्या सिंह लीड रोल में हैं। 200 मिनट की इस फिल्म का बजट 150-250 करोड़ है।
ये भी पढ़ें... धर्मेंद्र के 60Cr के बंगले में हो रही तोड़-फोड़! आखिर क्या है माजरा-पढ़ें डिटेल
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।